नर्सिंग छात्रा से मारपीट मामला: बजरंग दल का तथाकथित कार्यकर्ता ऋषभ ठाकुर ने किया कोर्ट में सरेंडर

WhatsApp Image 2026-01-17 at 4.51.23 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नर्सिंग की छात्रा से मारपीट के चर्चित मामले में बजरंग दल का तथाकथित कार्यकर्ता ऋषभ ठाकुर ने शनिवार को नाटकीय ढंग से न्यायालय में सरेंडर कर दिया। वह अपने साथियों के साथ कचहरी परिसर पहुंचा। उसके सरेंडर की भनक लगते ही समर्थक भी मौके पर जुट गए और दामोदर दास पार्क से कचहरी तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही ऋषभ ठाकुर फरार चल रहा था और प्रेमनगर पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। गौरतलब है कि 27 दिसंबर को प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित डेन कैफे में नर्सिंग की छात्रा के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें ऋषभ ठाकुर अपने साथियों के साथ शामिल था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर अब तक गिरफ्तारी से बचता रहा। वहीं, एक अन्य आरोपी दीपक पाठक अभी भी फरार बताया जा रहा है। शनिवार को ऋषभ ठाकुर सीधे अपने अधिवक्ता के साथ कोर्ट पहुंचा, जहां मामले की सुनवाई चल रही है समर्थक कोर्ट के बाहर घूमते रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights