मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान का लड़का गिरफ्तार, युवक पर चाकू से किया था जानलेवा हमला

January 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त आफताब पुत्र तौफीक प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त नाजायज चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 15 जनवरी को मोहल्ला जगतपुर पानी की टंकी निवासी मोहम्मद कासिम पुत्र इसराइल ने थाना बारादरी में तहरीर देकर बताया कि पशुपति बिहार निवासी आफताब पुत्र तौफीक प्रधान (पंखिया हिस्ट्रीशीटर) अपने साथियों सब्बू, सोहिल और अचल सैनी के साथ एजाज नगर गौटिया शादी हॉल के पास गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कासिम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया नाजायज चाकू बरामद किया गया, जिसके आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। इसके अलावा घटना में शामिल सोहिल पुत्र वली हसन और अचल सैनी पुत्र अनिल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर 2-2 लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया गया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आफताब कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान का बेटा है और अपने मोहल्ले में दबंग युवकों का गिरोह चलाता है। वादी द्वारा सलाम न करने की बात को लेकर आरोपी रंजिश रखता था, इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह, हेड कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल विनीत कुमार शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights