मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आत्मविश्वास और नई ऊर्जा भरे युवाओं से होगी राष्ट्र की उन्नति : उपमुख्यमंत्री

January 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं : भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य के जिला बालोद स्थित दूधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी छत्तीसगढ़ के समापन पर श्री लंका और भारत के विभिन्न राज्यों की सभ्यता और संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भव्य प्रदर्शनी, एडवेंचर और गैजेट्स के शानदार प्रदर्शन के साथ समापन हो गया। जिले के स्काउट को विभिन्न बैजों से अलंकृत किया गया।
मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारत के निर्माण में युवा मील का पत्थर साबित होंगे। निराश युवा परेशान युवा कभी आगे नहीं बढ़ सकता, जो खुद आगे नहीं बढ़ सकता वो न परिवार को, न देश को आगे बढ़ा सकता है। युवा विश्वास और ऊर्जा से भरा हुआ युवा होना चाहिए, आत्मविश्वास जरूरी है। मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि हमारा विश्वास और हमारा प्रयास था कि यह आयोजन एक अमिट छाप छोड़ेगा और बालोद में हमारा सौभाग्य है कि देश भर के बच्चों का हम सम्मान कर सके। युवा राष्ट्र के लिए उपयोगी सिद्ध हों।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भारत का युवा पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा। जो ठान ले, उसे करके दिखाता है। दुनियां को विश्व शांति की उम्मीद है, तो भारत से है। श्रेष्ठता अर्जित कर भारत माता का वैभव बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि जंबूरी में श्रीलंका, इटली और देशभर से 20000 से अधिक लोग शामिल हुए। जिले से सात स्काउट रोहित गुप्ता, हिमांशु, सौरभ गौतम, फरदीन अहमद, मुजम्मिल सैफी, अरुण कुमार, जीवन गोला को ग्लोबल विलेज और एडवेंचर में तमाम बैजों से नवाजा गया। प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन रहा। स्काउट ने जिले को गौरवान्वित किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights