मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

 प्रसार भारती में एमबीए वालों के लिए नौकरी, इस तारीख तक भरना होगा फॉर्म; जानें सभी डिटेल्स

January 11, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

भारत के पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर, प्रसार भारती में भर्ती निकली है। इस नई भर्ती के जरिए प्रसार भारती मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। इच्छुक पात्र उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भर्ती के तहत प्रसार भारती रायपुर, जलंधर, पटना, मुंबई, भोपाल, रांची और अन्य शहरों में दूरदर्शन केंद्र (DDK), आकाशवाणी और कमर्शियल ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (CBS) में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की पोस्ट भरेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 15 दिन का समय दिया गया है, और इस समयसीमा के भीतर फॉर्म भरना अनिवार्य है।

क्या है जरूरी योग्यता?

प्रसार भारती में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव बनने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट या विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA)/एमबीए मार्केटिंग या पीजी डिप्लोमा मैनेजमेंट/मार्केटिंग में डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार का कम से कम 1 साल का कार्य अनुभव होना आवश्यक है। विशेष रूप से उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें मीडिया संगठनों में डायरेक्ट सेलिंग का अनुभव हो।

इस पद के लिए आयु सीमा 35 साल तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु की गणना भर्ती के नोटिफिकेशन की तारीख तक की जाएगी।

नियुक्ति की शर्तें और नियम

  • यह नौकरी पूरी तरह संविदात्मक आधार पर होगी। इस दौरान किसी को प्रसार भारती में स्थायी नौकरी या नियमितीकरण का दावा नहीं होगा।
  • नियुक्त व्यक्ति को पूर्णकालिक रूप से काम करना होगा और संविदा की अवधि में कोई अन्य नौकरी नहीं कर सकता।
  • संविदात्मक कर्मचारी से उनके मुख्य काम के अलावा अन्य काम भी करवाए जा सकते हैं।
  • नियुक्ति की अवधि शुरू में दो साल होगी, जिसमें वार्षिक मूल्यांकन होगा। प्रदर्शन और संगठन की जरूरत के अनुसार इसे बढ़ाया जा सकता है।
  • नियुक्ति को किसी भी पक्ष द्वारा एक महीने का नोटिस या एक महीने का वेतन देकर समाप्त किया जा सकता है।
  • इस नौकरी के कारण पेंशन का कोई दावा नहीं होगा।
  • प्रसार भारती को चयन प्रक्रिया (परीक्षा/साक्षात्कार) आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित है और इस दौरान किसी को यात्रा भत्ता या अन्य खर्च नहीं दिया जाएगा।
  • चयनित उम्मीदवार का पारिश्रमिक पिछले वेतन, अनुभव और क्षमता के आधार पर प्रसार भारती के विवेकाधिकार पर तय किया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन?

इस पद के लिए सैलरी शहर के हिसाब से अलग है। चैन्नई, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता में चयनित उम्मीदवारों को 35,000 से 50,000 रुपये प्रति माह (नेगोशिएबल) मिलेगा, जबकि अन्य शहरों के लिए यह राशि 35,000 से 42,000 रुपये प्रति माह तक होगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights