मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
खेल

 भारत की पारी शुरू, रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर; न्यूजीलैंड ने 300 रन बनाए

January 11, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

न्यूजीलैंड ने 300 रन बनाए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 301 रन का लक्ष्य रखा है। कीवियों ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 300 रन बनाए। डेरिल मिचेल 84 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत दमदार रही। टीम को पहला झटका 117 के स्कोर पर लगा। हर्षित राणा ने दोनों ओपनर्स डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स को पवेलियन भेजा। कॉनवे ने वनडे करियर का पांचवां और निकोल्स ने वनडे करियर का 15वां अर्धशतक लगाया। कॉनवे 56 रन और निकोल्स 62 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेट की झड़ी लग गई। 198 रन तक आते-आते कीवियों के पांच विकेट गिर चुके थे। विल यंग 12 रन, ग्लेन फिलिप्स 12 रन और मिचेल हे 18 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ब्रेसवेल भी कुछ खास नहीं कर सके और 16 रन बनाकर श्रेयस के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हुए। डेरिल मिचेल ने एक छोर संभाले रखा और वनडे करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया। वह 71 गेंद में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जकारी फोक्स एक रन बना सके। इसके बाद क्रिस्टियन क्लार्क और काइल जेमीसन ने मिलकर न्यूजीलैंड को 300 के स्कोर तक पहुंचाया। क्लार्क 17 गेंद में 24 रन बनाकर और जेमीसन आठ रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से प्रसिद्ध, सिराज और हर्षित को दो-दो विकेट मिले। वहीं, कुलदीप को एक विकेट मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights