मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने डीएम को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग

January 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने किसान, मजदूर व गरीब वर्ग की समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष केवश सिंह सोलंकी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखते हुए कहा कि लंबे समय से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है, जिससे आम जनता परेशान है।
ज्ञापन में ग्राम पंचायत मुड़िया अहमद नगर (विकास खण्ड बिथरी चैनपुर) में श्मशान भूमि तक जाने वाले रास्तों पर गाटा संख्या 818, 834 व 829 पर हुए अवैध कब्जों को हटाकर रास्ता खुलवाने की मांग की गई। वहीं बमियाना आलमपुर जाफराबाद में गंदे तालाब के कारण फैल रही बीमारियों को देखते हुए उसके सौंदर्यीकरण, चारदीवारी व नाले के निर्माण तथा गांव के चिकित्सालय में डॉक्टर की तैनाती की मांग रखी गई।
इसके अलावा बमियाना व बभियाना ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना पूरी तरह फेल होने, स्कूलों व आंगनवाड़ी में बच्चों को स्वच्छ पानी न मिलने की समस्या उठाई गई। डेलापीर वार्ड 16 में सफाई व टूटी सड़कों की मरम्मत, रामगंगा नगर सेक्टर-5 में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर व रिफ्लेक्टर लगाने, शहर में अतिक्रमण व जाम पर नियंत्रण, ठंड के मौसम में अलाव की व्यवस्था तथा आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने प्रशासन से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष इरशाद अंसारी, राधेश्याम, जिला उपाध्यक्ष छेदालाल वर्मा, प्रियांशु पाठक, जिला सचिव अर्जुन यादव, जिला संयोजक रूपलाल, संगठन मंत्री सज्जाद अख्तर जैदी (राजा), महानगर अध्यक्ष मेहमूद हुसैन खान, ब्लॉक अध्यक्ष अमन यादव सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला प्रकोष्ठ से अनीता देवी, अफसाना अंसारी, प्रिया व मन्नू भी शामिल रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights