मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

बिना हस्ताक्षर के कुर्की वारंट चस्पा करने का आरोप, नगर निगम टैक्स विभाग पर लापरवाही का मामला उजागर

December 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नगर निगम में आए दिन विचित्र मामले देखने को मिलते हैं इन्हीं में आज एक और मामला शामिल हुआ जिसमें नगर निगम टैक्स विभाग द्वारा हजियापुर की एक प्रॉपर्टी पर हाजी जी का नाम लिखकर 418310.93/- रुपए का कुर्की वारंट चस्पा कर दिया गया लेकिन इसमें इतनी बड़ी लापरवाही की गई की कुर्की वारंट पर टैक्स विभाग के किसी भी अधिकारी कर्मचारी के हस्ताक्षर तक नहीं थे इस प्रकरण को आज नगर निगम में सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना और कांकर टोला के सनी मिर्जा द्वारा नगर आयुक्त संजीव मौर्य के सामने रखा गया उनके साथ में जिसके घर पर कुर्की वारंट जारी किया गया हाजी मुजम्मिल हुसैन साथ में मौजूद रहे।
सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने बताया कि हाजी मुजम्मिल हुसैन ने हजियापुर स्थित अपनी प्रॉपर्टी का 20022-23 तक नगर निगम टैक्स विभाग का समस्त कर अदा कर दिया था उक्त प्रॉपर्टी का टैक्स का बिल पूर्व भवन स्वामी छेदालाल पुत्र लालता प्रसाद के नाम से आया करता था जिसका दाखिल खारिज उनके नाम पर नहीं हो पाया था वह पूर्व भवन स्वामी के नाम से ही हमेशा बिल जमा करते आ रहे थे लेकिन अचानक 2023 में नगर निगम टैक्स विभाग की टीम ने उनके घर पर केवल हाजी जी लिखे नाम का 322366.33/- रुपए की बकाया का नोटिस देकर उनकी प्रॉपर्टी को सील कर दिया जबकि वह कहते रहे कि यह बिल उनका नहीं है या डबल डिमांड जारी हो गई है वह अपनी प्रॉपर्टी का प्रतिवर्ष समय से बिल जमा करते आ रहे है यह सब बताने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी नहीं माने और जबरन उनसे दूसरे हाजी जी के नाम की आईडी पर 50000/- रुपए की धनराशि जमा करने के बाद ही सील खोली वह लगातार काफी समय से नगर निगम के चक्कर लगा रहे थे लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं था जिसके बाद वह हमारे पास अपनी शिकायत लेकर आए और हमने उनकी समस्या को नगर निगम में जनता की जन समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित होने वाले संभव दिवस में दिनांक 23 सितंबर 2025 को प्रार्थना पत्र दिलवाकर रखा जिसमें हाजी मुजम्मिल हुसैन द्वारा अपनी प्रॉपर्टी की डबल डिमांड को समाप्त करते हुए जो हाजी जी के नाम से गलत आईडी और उसपर लाखों के बकाया का नोटिस जारी किया गया है उसको समाप्त करने और उसपर जमा कराए गए 50000/- उनके पूर्व भवन स्वामी के नाम से जारी होते रहे बिल की आईडी में समायोजित करने हेतु अनुरोध किया गया जिस पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पी के द्विवेदी द्वारा अधीनस्थों से 8 दिन के अंदर आख्या मांगी गई जिस पर नगर निगम की टीम जिसमें क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक तथा अन्य ने जाकर नाप जोख एवं मुआयना भी किया लेकिन उसके बाद भी एक दिन बकाए का नोटिस जारी कर दिया गया और अब कल उनके घर पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिया गया वह भी बिना किसी जिम्मेदार अधिकारी के हस्ताक्षर के जबकि हाजी मुजम्मिल हुसैन द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र का अभी तक निस्तारण नहीं हो पाया है इस तरह से पार्षद गौरव सक्सेना द्वारा नगर निगम टैक्स विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की नगर आयुक्त द्वारा टैक्स विभाग को कुर्की वारंट हटाने एवं इसकी जांच का आश्वासन दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights