मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

राजनगर एक्सटेंशन में महिला की हत्या, किरायेदार दंपती ने चुन्नी से गला घोंटकर की वारदात, शव बैग में छिपाया

December 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओरा सुमेरा सोसाइटी में एक महिला की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सोसाइटी के एक फ्लैट से लाल रंग के बैग में महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान उसी सोसाइटी में रहने वाली दीपशिखा शर्मा के रूप में हुई है। इस हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि महिला की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके ही किरायेदार दंपती ने की है। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता को हिरासत में ले लिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एसीपी नंदग्राम के अनुसार बृहस्पतिवार को रात करीब 11.15 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि दीपशिखा शर्मा, जो एम-105 ओरा सुमेरा सोसाइटी में रहती थीं, अपने दूसरे फ्लैट पर किराया वसूलने गई थीं। देर रात तक घर न लौटने पर उनकी मेड को शक हुआ और वह किराए वाले फ्लैट पर पहुंची। संदिग्ध हालात देखते हुए जब तलाशी ली गई तो एक लाल रंग के बैग में दीपशिखा का शव मिला।

पुलिस जांच में सामने आया है कि किराया को लेकर हुए विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि बात हत्या तक पहुंच गई। आरोप है कि झगड़े के समय दीपशिखा ने अजय गुप्ता के हाथ पर काट लिया। यह देख उसकी पत्नी आकृति गुप्ता ने चुन्नी से दीपशिखा का गला घोंट दिया। इसके बाद अजय ने प्रेशर कुकर के ढक्कन से सिर पर वार कर दिया, जिससे दीपशिखा की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों ने शव को कपड़े में लपेटकर बैग में डाला और बेड के नीचे छिपा दिया।

पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों का कबूलनामे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों बिना किसी हिचक के अपना जुर्म स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि मकान मालकिन उन्हें लगातार परेशान करती थीं। आकृति ने कहा कि दीपशिखा उन्हें बाहर जाने, सामान लाने और खाने-पीने तक से रोकती थीं, जिससे उनका रहना मुश्किल हो गया था।

हत्यारोपी अजय गुप्ता ने भी पुलिस के सामने स्वीकार किया कि चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई। पहले उसने सारा दोष अपने ऊपर लेने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसकी पत्नी ने भी कहा कि दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि परिवारजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights