6 को बी.एड., 7 व 8 को होंगी टीजीटी एवं पीजीटी की परीक्षाएं

IMG_7733
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।दो पालियों में 6 अगस्त को बी.एड., 7 अगस्त को टीजीटी एवं पीजीटी की परीक्षाएं 9 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी, परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन कराने के लिए जिलाधिकारी दीपा रंजन ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन रितु पुनिया एवं संबंधित केंद्र व्यवस्थापक एवं पर्यवेक्षको के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में बैठक आयोजित की।
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा को पूर्ण रूप से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित कराया जाए। परीक्षा में सभी लोगों को मास्क लगाना सुनिश्चित किया जाए, हाथों पर सेनीटाइज करने के पश्चात ही प्रवेश दिया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र एवं परिसर मैं सैनिटाइजेशन एवं साफ सफाई का कार्य नियमित रूप से होता रहे। परीक्षार्थियों की तलाशी गेट पर ही दी जाए परीक्षा को पूर्ण रूप से नकल विहीन सकुशल संपन्न कराई जाए। परीक्षा केंद्रों से निर्धारित परिधि के भीतर कोई भी फोटोस्टेट इंटरनेट कैफे की दुकानें बंद रहें। कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा कक्ष में नहीं जाएगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य संबंधी अधिकारी स्वयं परीक्षा केंद्रों का पहले से ही निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे सही प्रकार से कार्य कर रहे हो, कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल केलकुलेटर स्मार्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स लेकर नहीं आएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें कहीं भी किसी प्रकार की शिकायत ना मिलने पाए। परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


6 अगस्त को प्रथम पाली प्रात 9ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक एवं अपरान्ह 2ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक नौ केंद्रों पर दो पालियों में 3808 परीक्षार्थी बी.एड की परीक्षा देंगे, इसी प्रकार 7 अगस्त को चार केंद्रों पर 3097 एवं आठ अगस्त को तीन केंद्र पर 2023 प्रथम पाली प्रातः 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक परीक्षार्थी टीजीटी एवं पीजीटी की परीक्षा देंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights