मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

पौराणिक सोमनाथ मंदिर पर भूमाफिया का कब्जा, डीएम से की गई शिकायत

December 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। तिलक इंटर कॉलेज के सामने किला कोठी क्षेत्र में स्थित करीब 150 वर्ष प्राचीन श्री सिद्ध सोमनाथ मंदिर की भूमि पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जे का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में मंदिर के पुजारी सोनेलाल शुक्ला और क्षेत्रीय लोगों ने अखिल भारत महासभा के पंकज पाठक के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि द्वारिकापुरम हार्टमैन निवासी अंकित भटनागर पुत्र रवि प्रकाश भटनागर मंदिर तक जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर कॉलम खड़े कर अवैध कब्जा कर रहा है। आरोप है कि जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी अपने दबंग बदमाशों के साथ पहुंचा और विरोध करने वालों को नाजायज असलहों से धमकाया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मंदिर एक पौराणिक आस्था स्थल है, जहां वर्षों से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते रहते हैं। रास्ता अवरुद्ध किए जाने से श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है। पुजारी ने आरोप लगाया कि अंकित भटनागर की दबंगई से क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया है और किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है।
स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि भूमाफिया अंकित भटनागर के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई जाए और मंदिर की भूमि व रास्ते पर किए जा रहे अवैध कब्जे को शीघ्र हटवाया जाए, ताकि धार्मिक स्थल की गरिमा और क्षेत्र की शांति बनी रहे। शिकायत करने बालों में शैलेंद्र कुमार , महेश कुमार सक्सेना, रितिक, मधु , रवि कुमार सक्सेना, अशोक कुमार , गेंदन लाल , बबलू, दीपक कुमार , मंजू देवी , विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights