मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

बदायूँ में पेंशनर्स दिवस मनाया,पेंशनर्स की प्रमुख समस्याओं को उठाया,चिंतन-मनन हुआ

December 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरूण कुमार की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार कक्ष में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों, उनके प्रतिनिधियों एवं जनपद के सिविल, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, विद्युत व पुलिस पेंशनर्स यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
पेंशनर्स दिवस में पेंशनर्स संघ के सभी पदाधिकारियों ने कोषागार के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किये, अनीस अहमद, अध्यक्ष बेसिक शिक्षा परिषद, पेंशन यूनियन बदायूँ द्वारा 75 पेंशनरों की सेवापुस्तिकायें, वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा के ऑफिस में न होने पर उनको प्राप्त होने वाले नोशनल इंक्रीमेण्ट का प्रकरण उठाया, जिस पर वरिष्ठ कोषाधिकारी बदायूँ द्वारा पूर्ण सहयोग व्यक्त करते हुये अवगत कराया कि इस प्रकरण में उनकी वार्ता श्याम मनोहर गुप्ता, वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा से हो चुकी है तथा प्रकरण का उचित निस्तारण कर दिया जायेगा। माधव मिश्र एवं पेंशनर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कोषागार बदायूँ की सराहना की। वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री विकास चौधरी एवं रामबहादुर, सहायक कोषाधिकारी का आभार व्यक्त किया तथा प्रशंसा की गयी।
वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा सभी पेंशनर्स पदाधिकारियों को कोषागार स्तर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। बैठक में सिविल पेंशनर्स यूनियन के पदाधिकारी श्री गुलाब सिंह, श्री संतोष शर्मा, श्री प्रमोद शर्मा, श्री रामाधार शर्मा एवं रविन्द्र मोहन सक्सेना आदि ने पेंशनरों का प्रतिनिधित्व करते हुये अपने विचारों को व्यक्त किया। विद्युत पेंशन यूनियन की ओर से दिलीप कुमार अग्रवाल एवं शमशाद हुसैन ने प्रतिभाग किया तथा अपने विचारों को व्यक्त किया। जिलाधिकारी महोदय के आदेश पर डी०डी०ओ० व उनके प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।
बैठक का संचालन रामबहादुर, सहायक कोषाधिकारी द्वारा किया गया तथा बैठक में मोहित रस्तोगी, सुरेश चन्द्र सक्सेना, भूप सिंह, विपिन शर्मा, नीतू यादब, दिव्या शुक्ला, पीयूष कुमार सिंह, अंशुल गोयल तथा समस्त कोषागार कर्मियों ने पेंशन दिवस के सफल आयोजन में प्रतिभाग किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights