मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन

December 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ओम नमः शिवाय डॉ वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज रोहान में त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। स्काउट गाइड ने तंबुओं का सुसज्जित शहर बसाकर आत्मनिर्भरता, अनुशासन, नेतृत्व का जीवंत प्रदर्शन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


मुख्य अतिथि भारत स्काउट और गाइड संस्था के पूर्व जिला मुख्यायुक्त डा.वीपी सिंह सोलंकी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त होती हैं। युवा यदि लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, तो कोई भी बाधा उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।
प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि संकल्पशील युवा इतिहास रचने की क्षमता रखते हैं। देशभक्ति, सकारात्मक सोच और सेवा भाव से ही समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्र के भाग्य विधाता और भविष्य के शिल्पकार हैं। उनके भीतर असीम ऊर्जा और सामर्थ्य है, आवश्यकता केवल सही दिशा और प्रेरणा की है। स्काउट-गाइड प्रशिक्षण जीवन को उद्देश्यपूर्ण, चरित्रवान और समाजोपयोगी बनाने का सशक्त माध्यम है। गाइड के जूनियर वर्ग में मणिकर्णिका कंपनी प्रथम, राधा कंपनी द्वितीय, मां सरस्वती कंपनी तृतीय स्थान पर रही।
स्काउट वर्ग में पृथ्वीराज चौहान टोली ने प्रथम, सरदार भगत सिंह द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गाइड के सीनियर वर्ग में भारत माता कंपनी प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई कंपनी द्वितीय और राधा कृष्ण कंपनी तृतीय स्थान पर रही। जबकि स्काउट वर्ग में ओम नमः शिवाय प्रथम, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप द्वितीय, बजरंगदल टोली तृतीय स्थान पर रही। विजेता टोलियों को मुख्य अतिथि डॉ. वीपी सिंह सोलंकी, प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी ने प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
वरिष्ठ शिक्षक रुपेंद्र पटेल, वीर बहादुर सिंह, रितु शर्मा, पूनम पटेल, सुरभि चौहान, दुष्यंत कुमार, निशा श्रीवास्तव निर्णायक रहीं।
इस मौके पर राधा कश्यप, नैंसी चौहान, अजय शाक्य, अवधेश कुमार, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights