मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

गौ रक्षक ऋषभ ठाकुर को मिली धमकी हिन्दू संगठन उतरा सड़कों पर

December 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सोशल मीडिया के माध्यम से गौ रक्षक ऋषभ ठाकुर को जान से मारने, अंग-भंग करने तथा फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकियों का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ कट्टर व असामाजिक मानसिकता के लोग इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर लगातार उन्हें धमका रहे हैं।इसके विरोध में आज़ाद हिन्दू सेना व राष्ट्रीय सेवा संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय प्रमुख अमित राठौर और सोनू ठाकुर के नेतृत्व में जिला अधिकारी एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पदाधिकारियों के अनुसार, दिनांक 29 नवंबर को मौलाना मदनी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में वंदेमातरम् न गाने, जिहाद करने तथा माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय को न मानने से संबंधित कथित बयान दिए गए थे। उक्त वीडियो का विरोध गौ रक्षक ऋषभ ठाकुर द्वारा किए जाने के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिलनी शुरू हो गईं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


आरोप है कि धमकी देने वाले लोग ‘आला हजरत’ जैसे नामों का दुरुपयोग करते हुए इंस्टाग्राम आईडी से संदेश भेज रहे हैं। इन संदेशों में ऋषभ ठाकुर को जान से मारने, अंग-भंग करने और झूठे मामलों में फंसाने की चेतावनी दी जा रही है। इतना ही नहीं, कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा उनके आवास के आसपास रेकी किए जाने की भी आशंका जताई गई है। परिजनों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण पूरा परिवार दहशत में है और किसी भी समय गंभीर आपराधिक घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसे लेकर संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए, बिना जांच किसी भी प्रकार का फर्जी मामला दर्ज न किया जाए तथा ऋषभ ठाकुर और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन देने बालो में मिथुन चौधरी , राहुल राणा , बाबा लहरी , राहुल कश्यप, अनमोल सिंह , शिवांश, योगेश चौधरी , सोनू यादव ,रवि सक्सेना, शिवम श्रीवास्तव, विहान शर्मा , ललित कश्यप , विजय बाल्मीकि, तेजपाल गंगवार आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights