मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Delhi

नेशनल हेराल्ड मामले में नई एफआईआर पर ईडी फिर दाखिल करेगी आरोप पत्र, सोनिया-राहुल भी शामिल

December 16, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड धनशोधन मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई नई एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ नया आरोप पत्र दाखिल करने का फैसला किया है। ईडी की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब इसी मामले में पहले दाखिल आरोप पत्र को लेकर अदालत में प्रक्रिया संबंधी अड़चन सामने आई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दरअसल, दिन में दिल्ली की एक निचली अदालत ने अप्रैल महीने में ईडी द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ दाखिल किए गए आरोप पत्र का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था। अदालत ने आरोप पत्र में कुछ कानूनी खामियों और प्रक्रियात्मक पहलुओं का हवाला देते हुए फिलहाल उस पर आगे की कार्यवाही से रोक लगा दी थी।

अब दिल्ली पुलिस की नई एफआईआर के आधार पर ईडी दोबारा आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि इस बार जांच एजेंसी सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए नया चार्जशीट दाखिल करेगी, ताकि अदालत में मामले की सुनवाई आगे बढ़ सके।

नेशनल हेराल्ड मामला कांग्रेस से जुड़े एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड और यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित है, जिसमें धनशोधन के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में पहले से ही राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिलती रही है और नया आरोप पत्र दाखिल होने के बाद एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights