मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे का कहर, भीषण हादसे में 13 की मौत, 100 से अधिक घायल

December 16, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे ने भीषण तबाही मचा दी। सुबह करीब 3:30 बजे बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुए सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं, कई वाहनों में आग लग गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय दृश्यता लगभग शून्य थी। कोहरे के कारण आगे चल रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग सका और अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ बसों और कारों में धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटें उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और फंसे हुए यात्रियों को वाहनों से बाहर निकाला गया। राहत और बचाव कार्य कई घंटों तक चलता रहा। घायलों को जिला अस्पताल मथुरा और 100 शैय्या अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में 38 घायलों का इलाज चल रहा है, वहीं 39 लोग बलदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं।

कानपुर निवासी अमन यादव ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ कार से बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। घने कोहरे के कारण सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। अचानक सामने से आए एक वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिसके बाद लगातार कई वाहन आपस में टकराते चले गए। हमीरपुर की रहने वाली नसीमा ने बताया कि वह अपने पति के साथ मजदूरी करने पानीपत जा रही थीं। उनकी बस सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई, जिसके बाद उसमें तेजी से आग लग गई। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई, लेकिन उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस ने बाद में वैकल्पिक मार्गों के जरिए यातायात को सुचारू कराया। मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चार शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। हादसे के बाद 17 बैग में कंकाल और जले हुए अवशेष लाए गए हैं। प्रशासन ने फिलहाल 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कुछ अन्य लोगों के भी आग में झुलसकर मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है और मृतकों की सही संख्या स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights