डीआईजी अजय कुमार साहनी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का लिया परिचय, दी शुभकामनाएं

WhatsApp Image 2025-12-16 at 6.48.13 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के मैच का शानदार उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी अजय कुमार साहनी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय हासिल किया और मैच की शुभकामनाएं दीं। मैच आरंभ होने से पहले कोहरे और खिलाड़ियों के हौसले के बीच जंग हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

खेल पर कोहरे के भारी पड़ने पर भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान नहीं छोड़ा और फुटबॉल से अपनी हुंकार भरते रहे। दोपहर तक का खेल बाधित होने के बाद अंततः कोहरे ने हार मानी और रेफरी प्रकाश भट्ट ने अंपायर पाराशर जोशी और आर राजेश कैनन से परामर्श के बाद मैच आरंभ करने का फैसला किया। दोनों अंपायर उ.प्र. के कप्तान भव्य गोयल और बंगाल के कप्तान चंद्रहास दाश के साथ पिच पर पहुंचे और टॉस हुआ। भव्य गोयल ने टॉस जीता और मेहमान नवाजी करते हुए बंगाल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। 17 ओवर के बाद बंगाल के बल्लेबाजों ने 4.27 बजे बैड लाइट की अपील की, जिस पर मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने खेल रोका। करीब 35 मिनट बाद पहले दिन का मैच समाप्त होने की घोषणा की गई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बंगाल ने 3 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए।

यू.पी.सी.ए. के निर्देश पर बीसीए की ओर से श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 8.30 बजे कूच बिहार ट्रॉफी के मैच का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी अजय कुमार साहनी शामिल हुए। उन्होंने मैच आयोजन के लिए बरेली क्रिकेट एसोसिएशन और एसआरएमएस ट्रस्ट का धन्यवाद दिया। कहा कि जब हम लखनऊ से निकलते हैं तो नोएडा के बीच एसआरएमएस का स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है। क्रिकेट खिलाड़ियों को निखारने के लिए यहां अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आज यहां तीसरी बार कूच बिहार ट्रॉफी का मैच आयोजित हो रहा है। यह निसंदेह बीसीए, एसआरएमएस ट्रस्ट और बरेली के लिए गर्व की बात है। उ.प्र. और बंगाल के बीच होने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाइयां। यहां खेलने वाले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना नाम रोशन करें। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी ने कूच बिहार ट्रॉफी के तीसरे मैच के लिए बरेली क्रिकेट एसोसिएशन का आभार जताया और क्रिकेट में योगदान के लिए सचिव सीताराम सक्सेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि एसआरएमएस स्टेडियम में डे नाइट मैच आयोजन की तैयारियां तेजी से हो रही हैं। नए वर्ष पर अगले महीने स्टेडियम डे नाइट मैच के आयोजन लिए तैयार हो जाएगा। इसके बाद क्रिकेट प्रेमी यहां डे नाइट मैच का आनंद ले सकेंगे। इससे पहले बीसीए के संरक्षक व एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति ने खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह का संचालन डा. अनुज कुमार और डा.आशीष कुमार ने किया। इस अवसर पर ट्रस्टी ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, इंजीनियर सुभाष मेहरा, डा.निर्मल यादव, आईएमए अध्यक्ष डा.अतुल, डा.अंशू अग्रवाल, डा.आरके सिंह, आईडीए अध्यक्ष डा.राहुल बोरा, डा.योगेश प्रसाद, विभोर गोयल, सुबोध अग्रवाल, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.एमएस बुटोला, डा.जसप्रीत कौर, डा.मुथु महेश्वरी, डा.शैलेश सक्सेना, बीसीए अध्यक्ष सरफराज वली खां, बीसीए उपाध्यक्ष राजेंद्र मनोहर शर्मा, सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी ओपी कोहली, ट्रेजरार शहजाद अली, ज्वाइंट सेक्रेटरी राहुल कपूर, चंचल उपाध्याय, आदर्श तिवारी, राकेश शर्मा, मनीष सिंह, उ.प्र. टीम के हेड कोच ध्रुव सिंह, मैनेजर विनय कुमार, बंगाल टीम के कोच शौर्याशीष लाहिरी, मैनेजर मिलन घोष, चीफ क्यूरेटर शिव कुमार, क्यूरेटर युसुफ अंसारी, डा.नितिन सक्सेना, अनुज शर्मा, शंकरपाल और मैच ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

इनसेट—–
क्रिकेट में योगदान के लिए बीसीए सचिव सीताराम सक्सेना सम्मानित
मुख्य अतिथि डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति और आदित्य मूर्ति ने बरेली में क्रिकेट खिलाड़ियों को निखारने और क्रिकेट को बढ़ाने में योगदान के लिए बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना को अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वर्ष 1965-66 में बरेली कालेज की क्रिकेट टीम का नेतृत्व करने वाले सीताराम सक्सेना ने एसबीआई से मैनेजर पद से सेवानिवृत्त के बाद क्रिकेट में खिलाड़ियों के लिए काम करना आरंभ किया। वर्ष 1998 में उन्हें बरेली क्रिकेट एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष बनाया गया और 2010 में उन्हें सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई। सम्मानित होने के बाद सीताराम सक्सेना ने इसके लिए ईश्वर का धन्यवाद जताते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि कूच बिहार ट्रॉफी का तीसरा मैच बरेली में हो रहा है। यह एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति जी के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है। जिन्होंने मैच आयोजन के लिए एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम दिया। सीताराम ने भविष्य में इस ग्राउंड पर और भी बड़े मैच आयोजन का भरोसा जताया।

इनसेट—–
कोहरे के बाद कम रोशनी से 17 ओवर में खत्म हुआ पहला दिन का खेल
कूच बिहार ट्रॉफी के मैच पर मौसम भी बड़ा खिलाड़ी साबित हुआ। मंगलवार सुबह कोहरे के बीच उद्घाटन के बाद मैच दोपहर बाद 2.40 बजे शुरू हुआ। बंगाल के खिलाड़ियों ने संभल कर खेलना आरंभ किया। लेकिन उ.प्र. के गेंदबाज यश पंवार ने 6.4 ओवर में रवि सैनी के हाथ आत्मजा मंडल को 10 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट करवा बंगाल का पहला विकेट हासिल किया। तब बंगाल का स्कोर 26 रन था। 62 रन के स्कोर पर कप्तान चंद्रहास (27 रन, 25 गेंद, 5 चौके) के रूप में बंगाल का दूसरा विकेट गिरा। जिन्हें रवि सैनी ने 12.2 ओवर में अनमोल के हाथ कैच करवाया। 16.3 ओवर में 84 रन पर आशुतोष कुमार (9 रन, 16 गेंद, 2 चौके) के रूप में बंगाल ने तीसरा विकेट खोया। 17 ओवर होने के बाद 4.27 बजे बंगाल के खिलाड़ी आदित्य राय (35 रन, 38 गेंद, 4 चौके) और अभिप्राय बिस्वास (4 रन, 2 गेंद, एक चौका) ने बैड लाइट की अपील की। मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने खेल रोका और कुछ देर रुकने के बाद 4.51 बजे पहले दिन का मैच समाप्त होने की घोषणा की।

उ.प्र. टीम—–
भव्य गोयल (कप्तान), अयान अकरम, अनमोल नौशराम, कैफ रहमान, भावी शर्मा, कार्तिकेय सिंह (विकेटकीपर), राहुल, दक्ष चंदेल, के कृष्णा, यश पंवार, रवि सैनी, यशु प्रधान, युवराज, मोहम्मद अर्शमन, शिवांशु सचान।

बंगाल टीम—–
चंद्रहास दाश (कप्तान), आदित्य राय, अत्मजा मंडल, सयन पॉल, आशुतोष कुमार, अगस्त्य शुक्ला, अभिप्राय बिस्वास (विकेट कीपर), सचिन यादव, रोहित, रोहित कुमार दास, शिवम भारती, कुशल गुप्ता, विराट चौहान, राजदीप पासवान।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights