मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ओम नम: शिवाय डॉ. वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

December 15, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ओम नम: शिवाय डॉ. वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज रोहान में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के कौशल, सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कला, राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं फहराने के नियम, स्काउटिंग मूवमेंट, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, बायां हाथ मिलाना, सैल्यूट और विभिन्न ड्रिल की विस्तृत ट्रेनिंग दी गई। शिविर में जल, जंगल और जमीन जैसी प्रकृति प्रदत्त धरोहरों के संरक्षण को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने का संकल्प भी दिलाया गया। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी ने स्काउट ध्वज फहराया और कहा कि स्काउटिंग केवल प्रशिक्षण नहीं संस्कार है, जो व्यक्ति के भीतर कर्त्तव्य, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और मानव सेवा का भाव जागृत करता है।सच्चा स्काउट वही है जो कठिन परिस्थितियों में भी दूसरों की सहायता करे। स्काउटिंग हमें सिखाती है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। यदि युवा स्काउटिंग की भावना को जीवन में उतार लें, तो कोई भी चुनौती देश की प्रगति को रोक नहीं सकती। सेवा ही सच्ची पूजा है और राष्ट्रप्रेम ही सबसे बड़ा गौरव है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आज देश को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो न केवल पढ़ाई में श्रेष्ठ हों, बल्कि चरित्र, निष्ठा, अनुशासन और सेवा-भाव में भी उदाहरण प्रस्तुत करें। सच्चा स्काउट देशभक्ति, अनुशासन और सदाचार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर चलता है। प्राकृतिक आपदाओं और संकट घड़ी में आगे बढ़कर सेवा करता है। यही सच्चा राष्ट्रधर्म है। उन्होंने आगे कहा कि स्काउट का जीवन सेवा, सतर्कता और समर्पण पर आधारित है। पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक असमानता, अशिक्षा और मानवीय समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तैयार रहना ही एक स्काउट का मूल धर्म है। शिविर में बाढ़, भूकंप, आगजनी जैसी आपदाओं में बचाव कार्य, आपातकालीन संचार, गैजेट तैयार करना, समूह अनुशासन और नेतृत्व क्षमता जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों का अभ्यास किया। इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, वीर बहादुर सिंह, राजेश कुमार सिंह, दुष्यंत कुमार, राधा कश्यप, पूनम पटेल, सुरभि चौहान, निशा, नैंसी चौहान, अजय शाक्य, अवधेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं प्रशिक्षक मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights