बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओ की बैठक हुई।। इसमे पंकज चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष एवं हर प्रसाद सिंह पटेल को राष्ट्रीय परिषद में सदस्य अटल विचार मंच के अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप एडवोकेट एवं सदस्य चौधरी विजय पाल सिंह को प्रांतीय परिषद का सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर मंच के सचिव अजय शर्मा विभाग मीडिया प्रभारी संजीव पाराशरी डॉक्टर पंकज सिंह अरविंद लाल वाल्मीकि एडवोकेट सुरेंद्र पाल शर्मा राजेश बाबू शर्मा एडवोकेट अमन शर्मा एडवोकेट विमल कुमार शर्मा एडवोकेट ओम प्रकाश कश्यप पूर्व जिला पंचायत सदस्य विराट दुबे पवन शर्मा सभासद आशीष कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।