मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 15.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

दिल्ली रामलीला मैदान में कांग्रेस की विशाल रैली, राहुल गांधी का आरोप— चुनाव आयोग भाजपा के लिए कर रहा काम

December 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस की विशाल रैली आयोजित की गई, जिसे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संबोधित किया। अपने तीखे भाषण में राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है और लोकतंत्र की मूल भावना पर हमला हो रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

राहुल गांधी ने कहा कि जब वह सवाल पूछते हैं तो चुनाव आयोग कोई जवाब नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा सत्ता और धनबल का दुरुपयोग कर रही है। राहुल गांधी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि गांधीजी और भारत की सभ्यता सत्य को सर्वोपरि मानती है, जबकि आरएसएस की सोच सत्ता और शक्ति को सत्य से ऊपर रखती है। उन्होंने कहा कि आरएसएस की यही विचारधारा आज देश पर थोपने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस सत्य के साथ खड़ी है और इसी सत्य के बल पर भाजपा और आरएसएस की सरकार को सत्ता से हटाया जाएगा।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयुक्तों को संरक्षण देने के लिए कानून बदला, ताकि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो सके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर इस कानून को बदलेगी और लोकतंत्र को कमजोर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ को संविधान पर सबसे बड़ा हमला बताते हुए कहा कि अगर ऐसा न होता तो जनता भाजपा को सत्ता से तुरंत बेदखल कर देती।

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद में अहम मुद्दों पर बहस से सरकार डरती है। बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और चुनावी पारदर्शिता जैसे सवालों पर चर्चा करने की हिम्मत नहीं दिखाई जाती। प्रियंका गांधी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराए जाएं तो सत्ताधारी पार्टी कभी जीत नहीं पाएगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी देश और जनता के हित में जो संघर्ष कर रहे हैं, उसे मजबूत करना पार्टी के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है और लोकतंत्र की रक्षा कर सकती है। रैली में उमड़ी भारी भीड़ के बीच कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर संविधान, लोकतंत्र और सत्य की लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights