मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मीरगंज एसडीएम एवं तहसीलदार ने कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में लेखपालों के द्वारा बटवाए कंबल।

December 13, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार ने कड़ाके की ठंड और शीत लहर के चलते 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शीशगढ़, मीरगंज समेत सभी कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में लेखपालों के द्वारा बटवाए कंबल। मीरगंज तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि कड़ाके की सर्दी और शीत लहर के चलते आज शुक्रवार को लेखपाल आदित्य गंगवार के द्वारा कस्बा फतेहगंज पश्चिमी एवं सतुईया खास, ठिरिया खेतल, मनकरी, चिटौली, बल्लियां एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बेसहारा और असहाय बुजुर्गों एवं गरीब लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण कराए गए।और उसी के साथ कई जगह अलाव भी जलवाएं गए। इसी तरह अन्य कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कंबल वितरण और अलाव जलवाए गए। लेखपाल आदित्य गंगवार ने बताया कि आज कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में गरीब, असहाय, बेसहारा, बुजुर्गों को लगभग 10 से 15 कंबल बांटे गए। इसी तरह सतुईया खास, ठिरिया खेतल, मनकरी, चिटौली, बल्लियां एवं अन्य गांवों में कंबल वितरण एवं अलाव जलवाने का कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिसंबर के महीने में मौसम में लगातार बदलाव होने के कारण कड़ाके की सर्दी और शीतलहर और रात और दिन में सर्द होने से दिन में कंपकंपी छूटने लगी है। गुरुवार और शुक्रवार सुबह बहुत घना कोहरा होने से दृश्यता शून्य रही। इस दिन अधिकतम पारा 21.1 और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में धुंध और कोहरा होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights