मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस ने महिलाओं पर बरसाईं लाठियां लगा आरोप

December 13, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । नवाबगंज क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों पर महिलाओं को लाठियों से मारने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत सीओ से भी की गई है।
थाना क्षेत्र क्योलड़िया के गांव भदपुरा की यशोदा देवी पत्नी रामगोपाल ने बताया कि पड़ोसियों से उनका जमीन को लेकर विवाद है। शुक्रवार को आरोपी मकान के सामने दीवार खड़ी करने लगे। विरोध करने पर पथराव कर दिया।
सूचना पर पहुंची डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी हमारे ही पक्ष के लोगों को पीटा। लाठियां लगने से यशोदा देवी के साथ ही चमेली देवी घायल हो गईं। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया।
थाना प्रभारी राजबली सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में दो आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। एसडीएम कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
वीडियो में लाठी मारते दिख रहे पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब 20 सेकंड के वीडियो में दो पुलिसकर्मी जमीन पर गिरी महिलाओं को लाठी मारते दिख रहे हैं। मौके पर जुटी भीड़ के साथ ही पुलिस की गाड़ी भी खड़ी दिख रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र ने बताया विवाद की सूचना पर टीम गांव पहुंची थी। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष झगड़ रहे थे। उन्हें एक-दूसरे से अलग किया गया। पुलिसकर्मियों के हाथों में लाठियां थीं जरूर मगर किसी महिला को पीटा नहीं गया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights