मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

38 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

December 13, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 1 किलो 526 ग्राम अवैध अफीम, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 38 लाख रुपये बताई जा रही है, के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर रात में थाना बारादरी पुलिस टीम ने भरतौल रोड स्थित एफसीआई गोदाम रोहिलखंड के पास दबिश दी।
पुलिस ने मौके से महिपाल (34 वर्ष) निवासी मिल्क मझारा थाना भमौरा और देवपाल (21 वर्ष) निवासी मसीत वलीनगर थाना नवाबगंज को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1 किलो 526 ग्राम अफीम, दो मोबाइल फोन, 1830 रुपये नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP25 CU 0265) बरामद की गई। दबिश के दौरान मौके पर मौजूद सुमित वर्मा और अजय, दोनों निवासी चकरपुर थाना भमौरा, पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी झारखंड से अफीम तथा कभी-कभी स्थानीय किसानों से डोडा/अफीम खरीदकर उसे पीलीभीत, नेपाल और उत्तराखंड में सप्लाई करते थे। इस बार भी उत्तराखंड की एक पार्टी को माल दिया जाना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी। इस संबंध में थाना बारादरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पाण्डेय, चौकी प्रभारी रोहिलखंड उनि मनीष भारद्वाज, उनि सौरव तोमर, हेका दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल साबिर अली एवं कांस्टेबल आदित्य शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights