मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

22 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

December 13, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 905 ग्राम अवैध अफीम, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है, के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर 12/13 दिसंबर की रात थाना बारादरी पुलिस टीम ने होटल दा आर्च इन के पास स्थित खाली पड़ी जगह से अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुनीश कुमार उर्फ पुष्पेन्द्र (24) और मेहरबान (55), दोनों निवासी कुन्डरिया फैजुल्लापुर, थाना अलीगंज, जिला बरेली के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 905 ग्राम अफीम तथा तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP25 DQ 7885) बरामद की गई।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों अभियुक्त झारखंड से अफीम खरीदकर उसमें मिलावट करते थे और उसे ऊँचे दामों पर स्थानीय स्तर पर व पंजाब में सप्लाई करते थे। आरोपी अफीम की खेप लेकर पंजाब जाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। अभियुक्त मुनीश पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में पंजाब से जेल जा चुका है। तस्करी के दौरान आरोपी मोबाइल फोन घर पर छोड़ देते थे, ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके।
इस संबंध में थाना बारादरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने बाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय पाण्डेय, चौकी प्रभारी सैटेलाइट उप निरीक्षक विनय बहादुर सिंह, उनि महावीर सिंह, उनि रवि तोमर, हेका प्रमोद कुमार, कांस्टेबल दीपांशु पोसवाल एवं सिद्धांत शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights