मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा

December 13, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सुल्तानपुर । मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक बुजुर्ग महिला की शनिवार सुबह मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर में हंगामा किया और शव लेने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि हालत बिगड़ने के बावजूद डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे, जिससे पूरी रात महिला तड़पती रही और सुबह उसने दम तोड़ दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कादीपुर थाना क्षेत्र के शोधनपुर गांव निवासी बेबी ओझा ने बताया कि उनकी मां को शुक्रवार शाम करीब चार बजे लगातार उल्टियों की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुरुआती जांच के बाद मामूली उपचार किया गया और इसके बाद उन्हें चौथे तल पर बेड पर छोड़ दिया गया। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद किसी डॉक्टर ने उनकी मां की सुध नहीं ली।

बेबी ओझा के अनुसार रात के दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही। परिजन बार-बार डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ को बुलाते रहे, लेकिन कोई भी चिकित्सक देखने नहीं आया। उनका कहना है कि उनकी मां को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी और अगर समय रहते इलाज मिल जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। पूरी रात परिजन इलाज के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

सुबह महिला की मौत होने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और मेडिकल कॉलेज के चौथे तल पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने लापरवाही का सवाल उठाया तो उन्हें मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गई। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने मोबाइल से वीडियो बनाने पर भी आपत्ति जताई।

मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजन जिम्मेदारों पर कार्रवाई और न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights