आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं के लिए सुनहरा मौका, टाटा मोटर्स में नौकरी के साथ पढ़ाई का अवसर

Screenshot 2025-12-13 175828
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं के लिए बेहतर अवसर सामने आया है। टाटा मोटर्स कंपनी में नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई का मौका दिया जा रहा है। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में 19 दिसंबर को कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट के लिए एक हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 13,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके साथ ही राजकीय और गैर-राजकीय आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को टाटा कंपनी में दो साल का डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स (न्यू एज कोर्स) करने का अवसर मिलेगा। यह पढ़ाई पूरी तरह निशुल्क होगी। प्रशिक्षण के दौरान कंपनी में काम का अनुभव, मासिक स्टाइपेंड और दोपहर का निशुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस कैंपस ड्राइव में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन के समय यह भी शर्त है कि उम्मीदवार का किसी भी पिछली कंपनी से पीएफ न कटा हो और उसने पहले किसी प्रकार की अप्रेंटिसशिप न की हो। अभ्यर्थी को गणित की सामान्य जानकारी के साथ अपने आईटीआई ट्रेड और उससे जुड़े जरूरी टूल्स की अच्छी समझ होनी चाहिए।

नियुक्ति के बाद चयनित युवाओं को विभाग के अनुसार कार्य करना होगा। इसमें प्रोडक्शन और असेंबली लाइन पर काम, मशीन संचालन, क्वालिटी चेकिंग और बेसिक इंस्पेक्शन जैसे कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को उचित और साफ-सुथरे फॉर्मल कपड़ों में उपस्थित होना अनिवार्य है।

टाटा मोटर्स के मानकों के अनुसार इस कैंपस ड्राइव में युवक और युवतियां दोनों भाग ले सकते हैं। यह नियुक्ति राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत कौशल्या यानी कमाओ और सीखो कार्यक्रम के अंतर्गत की जाएगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को दो साल का डिप्लोमा कोर्स करने का अवसर मिलेगा और इस दौरान उन्हें 100 प्रतिशत स्टाइपेंड दिया जाएगा। किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। केवल दो वर्षीय ट्रेड से आईटीआई पास और न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को ही मौका मिलेगा।

आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रीशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन, फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, पेंटर जनरल, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, टेक्नीशियन मेकाट्रॉनिक्स, वायरमैन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, टूल एंड डाई मेकर, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम, मशीनिस्ट ग्राइंडर, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल और फैब्रिकेशन जैसे कोर्स से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को इसमें अवसर दिया जाएगा।

कैंपस ड्राइव में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ दो-दो फोटोकॉपी सेट लाने होंगे। इनमें 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई प्रथम और द्वितीय वर्ष की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक पहचान पत्र अनिवार्य है। इसके अलावा बैंक पासबुक, कैंसिल चेक, पुलिस वेरिफिकेशन और कैरेक्टर सर्टिफिकेट भी साथ लाना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथि पर दस्तावेजों के साथ आईटीआई परिसर पहुंचकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights