इंडिगो का बड़ा ऐलान: प्रभावित यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त मुआवजा

Screenshot 2025-12-11 202310
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हालिया संकट के दौरान प्रभावित हुए यात्रियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। रिफंड शुरू करने के बाद अब कंपनी ने अतिरिक्त मुआवजे का भी ऐलान किया है। हालांकि यह राहत केवल चुनिंदा यात्रियों को ही मिलेगी, जो 3, 4 और 5 दिसंबर को इंडिगो के साथ यात्रा करने वाले थे और घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इंडिगो ने बताया कि जिन यात्रियों ने अपने टिकट किसी ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म से खरीदे हैं, उनके रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एयरलाइन के पास ऐसे यात्रियों की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है, इसलिए वे अपनी बुकिंग की जानकारी customer.experience@goindigo.in पर भेज सकते हैं, ताकि उनकी आगे सहायता की जा सके।

एयरलाइन ने स्वीकार किया कि 3 से 5 दिसंबर के दौरान यात्रियों का अनुभव बेहद खराब रहा। कई लोग भारी भीड़ और अव्यवस्था की वजह से घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे और उनकी यात्रा प्रभावित हुई। ऐसे सभी यात्रियों को इंडिगो 10 हजार रुपये के ट्रैवल वाउचर देगी, जिन्हें अगले 12 महीनों के भीतर किसी भी यात्रा में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह राशि एयरलाइन द्वारा दिया गया अतिरिक्त मुआवजा होगी।

इसके अलावा इंडिगो ने स्पष्ट किया कि वह सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार उन उपभोक्ताओं को 5,000 से 10,000 रुपये तक का मुआवजा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है, जिनकी उड़ानें निर्धारित समय से 24 घंटे पहले बिना जानकारी दिए रद्द की गईं।

अब सवाल यह कि क्या इस कदम से इंडिगो पर भारी बोझ पड़ेगा?
इंडिगो प्रतिदिन लगभग 3 लाख 20 हजार यात्रियों को उड़ान सेवाएं देती है और रोज 2300 से अधिक उड़ानें संचालित करती है। 3, 4 और 5 दिसंबर—इन तीन दिनों में सैकड़ों उड़ानें रद्द हुईं, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए। केवल ट्रैवल वाउचर के रूप में ही एयरलाइन पर सैकड़ों करोड़ रुपये का भार पड़ने का अनुमान है। यह कदम इंडिगो की प्रतिष्ठा बचाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन कंपनी को आर्थिक रूप से गहरी चोट भी पहुंचा सकता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights