मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ब्लूमिंगडेल स्कूल में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की एमयूएन रोबोटिक, जूनियर शेफ़ स्पर्धाएं हुई

December 10, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में बच्चों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए समय-समय पर अनेक सेमिनार व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मिलित किया जाता है। इसी श्रृंखला में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए एम0यू0एन0, रोबोटिक, जूनियर शेफ आदि स्पर्द्धाएं आयोजित की गई। जहाँ एक ओर एम0यू0एन0 के तहत विद्यार्थियों ने विभिन्न शहरों, देश-विदेश की सम्पूर्ण जानकारी को लेकर वाद-विवाद में अपनी बौद्धिकता को प्रमाणित किया, वहीं दूसरी ओर रोबोटिक्स में छात्र-छात्राओं ने अपनी क्रियात्मकता को बड़ी ही बारीकी से प्रदर्शित कर सबको हतप्रभ (आश्चर्य-चकित) कर दिया। इन प्रतियोगिताओं के जज सन् 2019 में 12वीं (पी0सी0एम0) उत्तीर्ण एवं अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सी0आर0पी0एफ0 में पदासीन अमन दीक्षित एवं जिला स्तर पर टॉपर कार्तिक वार्ष्णेय (2024 कॉमर्स) रहे। जिन्होंने बच्चों के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की एवं उन्हें प्रेरित करते हुए उनकी जिज्ञासाओं को भी सन्तुष्ट किया। रोबोटिक्स की स्पर्द्धा में 2022 की मेधावी छात्रा प्रशमि सिंह ने जज की भूमिका निभाई एवं उनकी क्रियात्मकता की भरपूर प्रशंसा की। इसके अतिरिक्त जूनियर शेफ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अत्यंत ही स्वादिष्ट व लज़ीज व्यंजन तैयार कर सबको अपनी पाक कला, एवं रूचि से प्रभावित कर दिया। जूनियर शेफ प्रतियोगिता में जज की भूमिका में विद्यालय के भूतपूर्व छात्र अमनप्रति सिंह ने निभाई। इस मौके पर अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने भूतपूर्व मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए अपने आशीर्वचनों से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं अन्य अध्ययनरत छात्रों को उपस्थित सफल छात्रों के मार्ग का अनुगमन करने हेतु प्रेरित किया। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने भी सभी प्रतियोगियों के प्रयासों की सराहना करते हुए मेधावी छात्रों के सफलता के मंत्रों से अवगत कराया एवं उनके सफल मार्ग का अनसरण करने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights