मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में पूर्व सीजेआई पर जूता फेंकने के आरोपी वकील पर चप्पल से हमला

December 9, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर. गवई पर जूता फेंकने के आरोपी वकील राकेश किशोर पर ही चप्पल से हमला कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब राकेश किशोर कोर्ट परिसर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला व्यक्ति भी वकील है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राकेश किशोर धार्मिक नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुए इस हमले से कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस पूरे मामले पर शाहदरा बार एसोसिएशन ने कहा है कि उन्हें अब तक हमले को लेकर कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। बार एसोसिएशन ने यह भी पुष्टि की है कि हमला करने वाला व्यक्ति भी वकील ही बताया जा रहा है। फिलहाल घटना को लेकर न तो किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दी गई है और न ही पुलिस कार्रवाई की पुष्टि हुई है।

उल्लेखनीय है कि वकील राकेश किशोर पहले भी विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उन्होंने तत्कालीन सीजेआई बीआर. गवई की ओर जूता उछालने की कोशिश की थी, हालांकि जूता उन तक नहीं पहुंच सका था। उस समय जब राकेश किशोर डाइस की ओर बढ़े थे, तो सुरक्षाकर्मी तुरंत सक्रिय हो गए थे और उन्हें कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया गया था।

बताया जाता है कि उस दौरान बाहर ले जाते समय राकेश किशोर यह कहते हुए सुने गए थे कि “सनातन का अपमान नहीं सहेंगे।” वह कथित रूप से भगवान विष्णु की मूर्ति की पुनर्स्थापना को लेकर तत्कालीन सीजेआई की एक टिप्पणी से नाराज थे। अब कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में हुई ताजा घटना ने एक बार फिर न्यायिक परिसरों की सुरक्षा और वकीलों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights