मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जिसका बूथ होगा सबसे मजबूत अब वही आगे बढ़ेगा: मिर्जा अशफाक सकलैनी

December 7, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक नावलटी चौराहा स्थित उपजा प्रेस क्लब में हुई जिसकी अध्यक्षता ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने करी, संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बैठक मे ज़िला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महासचिव,सचिव,ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष,एवं समस्त पीसीसी सदस्य समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।
आज की बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से 14 दिसंबर को होने जा रही दिल्ली में राहुल गांधी की रैली , जो कांग्रेस जन बरेली में बड़े नेताओं के आने पर अपना चेहरा दिखाते हैं और जमीन पर कोई काम नहीं करते हैं उस पर , प्रकोष्ठो के अध्यक्षों और पदाधिकारीयों जो कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहते हैं आदि पर चर्चा हुई ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी की एक बड़ी रैली होने जा रही है जिसमें जिला बरेली की भागीदारी अधिक से अधिक रहेगी हम यहां से बसो और निजी वाहनों से रैली में पहुंचेंगे उन्होंने कहा कि यह लगातार देखने में आ रहा है कि जब बरेली में कोई बड़ा नेता आता है तो उन्हें चेहरा दिखाने के लिए नेता पहुंच जाते हैं लेकिन वही लोग कांग्रेस के कार्यक्रमों से दूर रहते हैं ऐसे नेताओं के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई के लिए हाई कमान को लिखा जाएगा और साथ ही बरेली में बड़ी संख्या में प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और पदाधिकारी होने के बाद भी जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में वह लोग नहीं आते हैं और ना ही वह अपने प्रोग्राम में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के लोगों को बुलाते हैं यह घोर अनुशासनहीनता है इनके खिलाफ भी अब कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो लोग गुडबाजी पैदा कर रहे हैं उनको भी अब संगठन और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा कांग्रेस हाई कमान अब बहुत ही सकती के मूड में है और वह ऐसे लोगों की रिपोर्ट मंगा रहा है ।
उन्होंने कहा कि अब वही लोग आगे बढ़ेंगे जिनका बूथ सबसे मजबूत होगा और जो लोग जमीन पर काम कर रहे हैं ।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा की एस आई आर के कार्य में कांग्रेस द्वारा बनाए गए बी एल ए लोगों की मदद कर रहे हैं अगर किसी को भी कोई परेशानी आती है तो वह कांग्रेस कार्यालय आकर अपनी बात को बता सकता है महानगर में कई सेक्टर बनाकर काम को बाढट दिया गया है जिस वजह से कार्य में तेजी आई है जो लोग सिर्फ चेहरा दिखाते हैं और जमीन पर कहीं कोई कार्य नहीं कर रहे हैं अब उन लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
उपस्थित कांग्रेस जनों में जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, नाहिद सुल्तान, सुरेश चंद्र वाल्मीकि , मुजम्मिल रजा खान एडवोकेट ,मोबिन अंसारी एडवोकेट ,सुरेश दिवाकर ,प्रवीण कुमार मिश्रा, मुकेश वाल्मीकि ,राजेश सिंह यादव ,भीमसेन कश्यप , मुश्ताक, रोहाफ अहमद , रामपाल माली, मोहम्मद शाहिद खान ,उलफत सिह कठेरिया ,कमरुद्दीन सैफी, डॉक्टर सरताज हुसैन , सैयद सफदर अली, देवेंद्र श्रीवास्तव, सरफराज खान ,सिकंदर खान, शिवम यादव ,मयंक , प्रदीप जायसवाल ,मो यामीन , अमित कश्यप ,रिंकू वाल्मीकि ,डॉक्टर ओंकार सिंह , बीना जायसवाल, योगेश जयसवाल ,महेंद्र पाल गंगवार, विनोद कुमार ,जितेंद्र बाबू आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights