मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के 69वें महा परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा कर उन्हें याद किया

December 7, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उझानी बाईपास स्थित अम्बेडकर पार्क में भारतीय संविधान निर्माण डॉ. भीमराव अंबेडकर के 69वें महा परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यवक्ता बीएलए 1 जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि देश में संविधान को कमजोर करने की साजिशें हो रही हैं। ऐसे में बाबा साहब की विचारधारा को और मजबूत करने का समय है। इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी ओमकार सिंह ने संविधान की कमजोर करने की साजिशों के खिलाफ बाबा साहब की विचारधारा को मजबूत करने की बात की। इस कार्यक्रम में कई नेताओं ने भाग लिया और बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। भारतीय संविधान निर्माण डॉ. भीमराव अंबेडकर के 69वें महा परिनिर्वाण दिवस पर ओमकार सिंह ने उपस्थित कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि देश में संविधान को कमजोर करने की साजिशें हो रही हैं। ऐसे में बाबा साहब की विचारधारा को और मजबूत करने का समय है। उन्होंने कहा बाबा साहब ने जो संविधान हमें दिया, वह हमारी एकता और अखंडता का सबसे बड़ा आधार है। आज जब देश में संविधान को कमजोर करने की साजिशें हो रही हैं, तब बाबा साहब की विचारधारा को और मजबूत करने का समय है।
इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश सचिव ,जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने सयुक्त रूप से कहा कुछ लोग संविधान बदलने की बात करते हैं। जिस संविधान ने इस देश को एक सूत्र में बांधे रखा और गांव की दलित बस्ती से लेकर संसद तक का रास्ता खोला, उस संविधान को बदलना मतलब बाबा साहब के सपनों को बदलना है। बाबा साहब के सपने नहीं बदलेंगे, बदलेंगे तो सिर्फ़ सिस्टम के वो लोग जो बाबा साहब से डरते हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, उपासना चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राम रतन पटेल तथा किसान कांग्रेस प्रदेश कॉर्डिनेटर गौरव सिंह ने सयुक्त रूप से कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमेशा दबे कुचले लोगों की आवाज को बुलंद करने का काम किया है। देश में मौजूदा सरकारे नफरत फैलाकर बाबा साहब का लिखा हुआ संविधान बदलने का प्रयास कर रही हैं। इस अवसर पर संचालन करते हुए पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, जिला युवा कांग्रेस राजवीर यादव, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सद्दाम सैफी, जिला कांग्रेस महासचिव इगलास हुसैन ने कहा जिन लोगों को बाबा साहब ने अधिकार दिए हैं वह संविधान में बदलाव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्य रूप से कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उझानी ,एस आई आर बिल्सी विधानसभा कॉर्डिनेटर रियासत खान, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव वीरपाल यादव, जिला महासचिव किशनवीर मौर्या, पूर्व अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी उझानी अरुण पाराशर, ब्लाक कमेटी अध्यक्षचंद्रपाल कश्यप, पूर्व जिला सचिव मुजाहिद रजा, खलील, जावेद, छोटेलाल, कमल प्रताप, राजाराम, तेजेन्द्र पाल कश्यप, राघवेंद्र, विजयपाल कश्यप, लोकपाल, नेपाल सिंह सोलंकी, हेमसिंह बीएलए2 एवं आदि सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights