मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाबा साहब का संविधान न होता तो हमें नहीं होता अपनी बात कहने का भी अधिकार : शिवचरन कश्यप

December 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर सपा कार्यालय पर आहूत मासिक बैठक में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए, बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर सपा नेताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व पर विचार प्रकट किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की तथा संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
बैठक में बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन करते हुए, एस. आई. आर कार्यक्रम में पूरी गंभीरता से जुटने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहब ने संविधान का निर्माण कर हम जैसे लोगों पर बहुत उपकार किया है अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो हमें आज यहाँ बोलने का मौका नहीं मिलता, शिवचरण कहीं नदी – नाले में मछली मार रहे होते, बाबा साहब के संविधान की बदौलत ही हम पूरी ताकत और हिम्मत के साथ अपने हकों की लड़ाई लड़ सकते हैं, हमारे अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए बाबा साहब ने संविधान रुपी अमृत हमें प्रदान किया इसकी रक्षा के लिए आज हमें आगे आना होगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मज़बूत करना होगा। भाजपा के लोग और सरकार संविधान विरोधी हैं।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि बाबा साहब ने न केवल दलितों, पिछड़ो, महिलाओं के उत्थान का काम किया उन्होंने सभी वर्गो के हितों को सुरक्षित रखने के प्रावधान संविधान में दिए, समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की आजीवन अलख जगाये रखी। आज के मौजूदा समय में देश की सरकार और उनसे जुड़े लोग संविधान के नियमों को ताक पर रखकर जनता के हितों की अनदेखी कर रहें हैं, भाजपा देश में, समाज में बिखराव पैदा कर रहें हैं, खाई पैदा कर रहें हैं इसलिए हमें देश और राज्य में ऐसी सरकार लानी है जो संविधान की रक्षा कर सके और भेदभाव मिटा सके, हम सभी लोग पूरी मेहनत के साथ SIR में लगकर अपने वोटों की रक्षा करें ताकि हम अपनी सरकार बना सके।
इस मौके पर शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा बाबा साहब ने कहा था कि मैं उस धर्म को मानता हूं जो स्वतन्त्रता, समता और बंधुता सिखाता है।
बाबा साहब ने शिक्षा को अपने जीवन में बहुत महत्व दिया यही महत्व वे प्रत्येक कमज़ोर व्यक्ति को अपनाने के लिए कहते थे।
बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर ने कहा आज का दिन भारत के करोड़ों बहुजन समाज के लोगों के लिए अत्यंत भावुक और पवित्र दिन है इसी दिन बाबा साहब डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर ने दिल्ली स्थित अपने निवास 26 अली पुर रोड में अंतिम सांस ली अपने अंतिम समय में उन्होंने लाखों लोगों के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा नागपुर में ली थी उनका जाना हमारे लिए ही नहीं पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति हमेशा बनी रहेगी। शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो आज भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, बी. डी वर्मा, दिनेश यादव, पंडित दीपक शर्मा, अशोक यादव, राजेश मौर्या, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, हरिओम प्रजापति, मो. आरिफ़ कुरैशी पार्षद, इक़बाल बिल्डर पार्षद , ओमान रजा पार्षद, छेदा लाल दिवाकर, स्मिता यादव, हुरिया रहमान, संजीव यादव दंन्नू, डॉ शफीक उद्दीन, सय्यद हैदर अली, नाजिम कुरैशी, असलम खान, संजीव कश्यप, संजय वर्मा, नीरज गुप्त, प्रमोद अग्रवाल, शरद वीर यादव, काशीराम भारती, ऋषि यादव, चंद्र सेन पाल, दीपक वाल्मीकि, मनोहर लाल गंगवार, श्याम वीर यादव, सत्य देव ओझा, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, पन्ना लाल साहू, अनिल श्रीवास्तव, मनोज चौधरी, शकील खान, राजकुमार लोधी, कुलदीप राणा, अमित पटेल, नामी शरण यादव, गंगा सिंह यादव, प्रताप प्रजापति, अहमद खान टीटू, सोनू लाल, दीपक कश्यप, सुनील लोधी, राशिद अली, महेश चंद्र, सवा नाज़, शवनम खान आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights