नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व पॉक्सो एक्ट में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-12-05 at 8.14.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की को साथ ले जाने और उसकी मांग में सिंदूर भरने के मामले में पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की धाराओं में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दीपावली के समय मेहमानी पर आए रिश्तेदारों का है, जो लौटते समय 14 वर्षीय किशोरी को अपने साथ ले गए थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिस के अनुसार, वादिनी की नाबालिग बेटी ने 29 नवंबर को अपनी बड़ी बहन के मोबाइल पर अभियुक्त करन के साथ माला डाले हुए फोटो भेजा था। बड़ी बेटी ने यह फोटो वादिनी को दिखाया तो वह स्तब्ध रह गई। वादिनी के अनुसार, किशोरी की मांग में सिंदूर तक भर दिया गया था। घटना की जानकारी होने के बाद वादिनी ने 3 दिसंबर को थाना शीशगढ़ में तहरीर दी। इसके आधार पर मुनिया पत्नी अशोक, अशोक पुत्र नामालूम और करन पुत्र अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मुखबिर की सूचना पर व० उप निरीक्षक सुनील कुमार व टीम ने झुमका तिराहा के पास घेराबंदी कर अभियुक्त करन (19) और अभियुक्ता मुनिया (42) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उनि सुनील कुमार, कांस्टेबल रिंकू और महिला कांस्टेबल अल्का शामिल रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights