मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस संग शकील गिरफ्तार

December 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी शकील के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
पुलिस के अनुसार 3 दिसंबर की रात करीब 11:29 बजे व० उप निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ कुल्ली नदी पुल, ग्राम बीसलपुर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुल पर खड़ा एक व्यक्ति पुलिस की बत्ती देखकर तेजी से गांव की ओर बढ़ने लगा। शक होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

तलाशी में उसके पास से एक देसी अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम शकील पुत्र दवीर, निवासी मोहल्ला कंचनकुआं, थाना शीशगढ़ बताया। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

शकील के खिलाफ पूर्व में लूट, चोरी, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज मिल चुके हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार व महेश शामिल रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights