मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चयन वेतनमान में देरी पर शिक्षक संघ ने जताई नाराज़गी, लेखाधिकारी ने दिसंबर में समाधान का दिया आश्वासन

December 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बरेली का एक प्रतिनिधि मंडल विकास क्षेत्र आलमपुर जफराबाद के 33 शिक्षकों का चयन वेतनमान तीन माह पूर्व स्वीकृत होने के बावजूद नवंबर माह के वेतन में सम्मिलित न किए जाने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा राजेश मिश्रा से मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

चयन वेतनमान लंबित रहने का कारण जानने के बाद प्रतिनिधि मंडल ने लेखाधिकारी को बुलाकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और तीन माह से लंबित प्रकरणों का समाधान दिसंबर माह के वेतन में हर हाल में सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

वित्त एवं लेखाधिकारी राजेश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि 33 शिक्षकों का चयन वेतनमान न लग पाने का कारण ब्लॉक कार्यालय की लापरवाही है। कार्यालय सहायक एवं खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रकरण बिना फिक्सेशन, सहमति और सर्विस बुक के भेज दिए थे, जिससे आपत्तियाँ लंबित रहीं। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को सभी 33 शिक्षकों की आपत्तियाँ निस्तारित होकर लेखा कार्यालय को प्राप्त हो चुकी हैं। अब 33 में से 32 शिक्षकों का चयन वेतनमान दिसंबर माह के वेतन के साथ लगा दिया जाएगा। केवल शिक्षिका गौरी का वेतनमान सर्विस बुक उपलब्ध न होने के कारण फिलहाल लंबित रहेगा।

लेखाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि यदि ब्लॉक से प्रकरण पूर्ण रूप से भेजे जाएँ तो लेखा कार्यालय से किसी प्रकार की देरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मुख्य समस्या ब्लॉकों से अपूर्ण प्रकरण आने की है, जिसका खामियाज़ा शिक्षकों को उठाना पड़ता है। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखने का सुझाव दिया, जिससे शिक्षकों की अनेक समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा।

प्रतिनिधि मंडल में मंडल अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महामंत्री तेजपाल मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा सहित विकास क्षेत्र आलमपुर जफराबाद के सभी 33 संबंधित शिक्षक मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights