विश्व दिव्यांग दिवस पर जीवनधारा संस्थान का वार्षिक दिवस समारोह
बरेली। जीवनधारा पुनर्वास एवं शोध संस्थान में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर वार्षिक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों, समान अवसरों और समाज में उनकी समावेशी भागीदारी को बढ़ावा देना रहा। वर्ष 1992 से प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की इस बार की थीम “सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए विकलांगता , मावेशी समाजों को बढ़ावा देना” निर्धारित की गई है।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद जीवनधारा संस्थान के चेयरमैन प्रो. डा.अमिताव मिश्रा, डा. आर.पी. गुप्ता, डा. अतुल कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष आईएमए बरेली , डा. अंशु अग्रवाल सचिव आई एम ए, पूर्व मेयर डा. आई.एस. तोमर सहित वरिष्ठ विशेषज्ञों एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान निदेशिका शाश्वती नंदा, डा. राका चावला, कैप्टन राजीव धींगरा, डा. बी.के. भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
दिव्यांग बच्चों ने ‘समावेशी समुदाय’ थीम पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा पर केंद्रित नाटक “अलीबाबा और चार डिजिटल चोर” कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

चेयरमैन प्रो. डा. अमिताव मिश्रा ने बताया कि जीवनधारा संस्थान ने अपने 33 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर 34वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। संस्थान अब तक हजारों बच्चों को विशेष शिक्षा, पुनर्वास चिकित्सा और प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है। संस्थान को उत्तर प्रदेश सरकार, आरसीआई , आईसीएसई बोर्ड तथा एनआईओएस द्वारा विशेष मान्यताएँ प्राप्त हैं।
आई एम ए अध्यक्ष डा. अतुल श्रीवास्तव और डा. आर.पी. गुप्ता ने जीवनधारा संस्थान द्वारा छोटे शहर में राष्ट्रीय स्तर की पुनर्वास सेवाएँ उपलब्ध कराने को सराहनीय बताया।
कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदार अमिताशा मिश्रा और खदीजा ने निभाई। अंत में डा. राका चावला ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विशेषज्ञों, शिक्षकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निदेशिका शाश्वती नंदा, प्रशासक हर्ष चौहान और संस्थान की टीम सहित विशेष शिक्षा के प्रशिक्षु विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।













































































