मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सिद्धि जैन बनी पहली महिला राष्ट्रपति कांस्य पदक एवं बेस्ट एयर फोर्स कैडेट स्वर्ण पदक विजेता

November 30, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । राष्ट्रीय रक्षा अकादमी 149 सत्र के दीक्षांत समारोह पर सिद्धि जैन को नौ सेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी जी द्वारा राष्ट्रपति कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। सिद्धि जैन प्राथमिक विद्यालय शिक्षक निखिल जैन की बेटी है, माता तृप्ति जैन भी प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका है। इसके अलावा सिद्धि जैन अपने अध्ययनरत जीवन में हमेशा से होनहार ही रही । 10वीं cbse की परीक्षा में सिद्धि जैन ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 12वीं की परीक्षा में अपने विद्यालय APS स्कूल को टॉप किया। उसके बाद सिद्धि ने जेईई मेन्स की परीक्षा 99.32 परसेंटाइल से उत्तीर्ण कर NIT इलाहाबाद में स्थान प्राप्त किया।
परन्तु सिद्धि जैन का मन कुछ अद्वितीय करने का ही रहा। इसी बीच राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में महिलाओं के लिए मात्र 19 स्थान का आवेदन आया। सिद्धि ने पहले ही प्रयास में nda की परीक्षा पास की, परंतु इंटरव्यू में इन्हें सफलता नहीं मिली।
लेकिन सिद्धि ने हार नहीं मानी, द्वितीय प्रयास में सिद्धि ने nda, खडकवासला में पूरे भारत में उन 18 लड़कियों में दिसम्बर 2022 में स्थान मिला।
3 वर्ष की कठिन तपस्या के पश्चात सिद्धि जैन को आज पहली महिला राष्ट्रपति कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। सिद्धि ने यह उपलब्धि 149 course के पास आउट 327 कैडेट्स को हराकर प्राप्त की।
इसके अलावा सिद्धि जैन को 28 नवम्बर की Regional ऑफिसर परेड में बेस्ट एयर फोर्स कैडेट के स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा सिद्धि जैन को नौ सेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी के साथ उनकी टेबल पर रात्रि भोज का भी सम्मान दिया गया। वह रशियन language की कोर्स टॉपर भी बनी।
सिद्धि जैन की दोनों बहन में से एक संस्कृति जैन B. Tech computer science की वनस्थली विद्यापीठ, जयपुर में अंतिम वर्ष की छात्रा है तथा सुचि जैन 12वीं सीबीएसई की छात्रा है। शुचि जैन ने भी 10 वीं सीबीएसई की परीक्षा वर्ष 2024 में 97 प्रतिशत आकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
इस शुभ अवसर पर उनका परिवार भी सम्मानित किया गया। वह अपनी इस अद्वितीय सफलता का श्रेय अपने गुरु जनों एवं माता पिता को देती हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights