संभल में दिल दहला देने वाला दृश्य: एक ही परिवार के छह सदस्यों का अंतिम संस्कार, गांव में मातम का माहौल

Screenshot 2025-11-30 175228
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बिसारू में शुक्रवार को ऐसा दर्दनाक मंजर देखने को मिला जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। बृहस्पतिवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद जब चार शव एंबुलेंस से गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। हर कोई स्तब्ध था—कुछ लोग बेसुध होकर रो पड़े, तो कुछ अपने आंसू रोक ही नहीं सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सबसे दर्दनाक दृश्य तब देखने को मिला जब मां रेनू (35) के शव के साथ उसके दो मासूम बच्चों—रिया (10) और भास्कर (7) के शव एक ही चिता पर रखे गए। पास में ही रोहित के भाई की पत्नी गीता (28) की चिता बनाई गई। शाम करीब छह बजे दोनों चिताओं को एक साथ अग्नि दी गई। दो चिताओं पर चार शव देखकर ग्रामीणों और रिश्तेदारों का दिल फट पड़ा, हर किसी की आंखों से आंसू बहते रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली रोहित की बहन देववती (40) और भांजा कपिल (12) का अंतिम संस्कार उनके गांवों—अमरौहा के आदमपुर और बागड़पुर में किया गया। सभी छह मृतकों का पोस्टमार्टम संभल में ही हुआ। अंतिम संस्कार के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस भी मौजूद रही, हालांकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हुई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights