मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दहेज विवाद में नवविवाहिता की तेजाब पीने से मौत, सास पर जबरन तेजाब पिलाने का आरोप

November 28, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


नगीना में सास से विवाद होने पर एक नवविवाहिता ने कथित रूप से तेजाब पी लिया, जिससे बिजनौर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसकी शादी को मात्र छह माह ही हुए थे। मृतका के भाई ने सास पर जबरन तेजाब पिलाने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिवड़ी निवासी सीताराम ने बताया कि उसकी बहन ममतेश (25) का विवाह करीब छह माह पहले नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम हरगांव चांदन निवासी मनीष पुत्र भीम सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती रही।

शुक्रवार सुबह ससुराल के लोग ममतेश को गंभीर हालत में मायके लेकर पहुंचे। परिजनों ने पहले उसे एक निजी चिकित्सक के यहां दिखाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर बिजनौर ले जाया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

मृतका के भाई सीताराम के अनुसार, जब बहन को गंभीर अवस्था में घर छोड़ा गया, तब उसने बताया था कि उसकी सास ने उसे तेजाब पिलाया है। इसका वीडियो प्रमाण भी उसके पास मौजूद है। उसका कहना है कि मृतका गर्भवती थी और दो लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे तेजाब पिलाकर मार दिया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights