बदायूं सराफा बाजार में ग्राहक बनकर आया युवक तीन सोने की चेन लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Screenshot 2025-11-28 202135
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं शहर के सराफा बाजार में शुक्रवार दोपहर एक युवक ग्राहक बनकर मोहित वैश्य की दुकान पर पहुंचा और सोने की चेन देखने के बहाने तीन चेन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद व्यापारियों ने शोर मचाकर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मौके से निकल भागा। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हुई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मोहित वैश्य के अनुसार आरोपी पहले सामान्य ग्राहक की तरह दुकान में आया और चेन दिखाने को कहा। कुछ देर तक बातचीत करने के बाद वह अचानक तीन सोने की चेन उठाकर बाहर की ओर दौड़ पड़ा। आसपास मौजूद लोग और व्यापारी उसके पीछे भागे, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

फुटेज में वह कुछ देर हेलमेट पहने हुए दिखाई देता है, लेकिन बाद में वह हेलमेट छोड़कर फरार हो गया। दिनदहाड़े बीच बाजार हुई इस चोरी से व्यापारियों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

मामले की जानकारी पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम पूरी ताकत से उसकी तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights