मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 15.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

ब्लैक फ्राइडे सेल: भारी छूट, जबरदस्त भीड़ और साल की सबसे बड़ी शॉपिंग का दिन

November 28, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


नई दिल्ली।फेस्टिव ऑफर्स और डील्स तो पूरे साल मिलते रहते हैं, लेकिन ब्लैक फ्राइडे सेल की बात ही कुछ अलग है। ब्लैक फ्राइडे का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में भारी डिस्काउंट, भीड़भाड़ वाले शॉपिंग मॉल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते ट्रैफिक की तस्वीरें घूमने लगती हैं। यह सेल सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय है और हर देश में इसका खास क्रेज देखने को मिलता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दुनिया भर के करोड़ों खरीदार इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस सेल से “ब्लैक” जैसा नाम क्यों जुड़ा और इसकी शुरुआत कब हुई। ब्लैक फ्राइडे की जड़ें अमेरिका से जुड़ी हैं। यह हर साल नवंबर के चौथे शुक्रवार को मनाया जाता है, जो थैंक्सगिविंग के अगले दिन पड़ता है। अमेरिका में थैंक्सगिविंग एक बड़ा त्योहार है और पारंपरिक रूप से क्रिसमस की खरीदारी सीजन की शुरुआत इसी दिन से मानी जाती है, जब खुदरा दुकानों पर भारी छूट दी जाती है।

“ब्लैक फ्राइडे” शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले 1950 के दशक में फिलाडेल्फिया पुलिस ने किया था। शहर में थैंक्सगिविंग के बाद उमड़ने वाली भारी भीड़, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था को दर्शाने के लिए इसे नकारात्मक अर्थ में इस्तेमाल किया गया था। बाद में 1980 के दशक में खुदरा विक्रेताओं ने इसे सकारात्मक रूप में प्रचारित किया और बताया कि यह वह दिन होता है जब दुकानदार घाटे से निकलकर मुनाफे में आते हैं। इसी दिन से स्टोर साल की सबसे अधिक कमाई करना शुरू करते हैं।

शुरुआत भले ही ऑफलाइन स्टोर्स से हुई हो, लेकिन अब ब्लैक फ्राइडे का क्रेज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अधिक देखा जाता है। दुनिया भर के रिटेलर्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारी छूट और विशेष डील्स ऑफर करते हैं। लाखों लोग दुकानों पर भीड़ लगाते हैं या फिर ऑनलाइन खरीदारी करके इस दिन का लाभ उठाते हैं।

इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, टीवी, फैशन, ब्यूटी, होम एप्लायंसेज सहित कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जाती है। अमेरिका से शुरू हुआ ब्लैक फ्राइडे अब पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा है। भारत में भी अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और अन्य ई-कॉमर्स कंपनियां ब्लैक फ्राइडे सेल में ग्राहकों को बेहतरीन डिस्काउंट और ऑफर्स उपलब्ध करा रही हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights