इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ चीफ बोले: ऑपरेशन सिंदूर भारत की भविष्य की थिएटर कमांड व्यवस्था की झलक

Screenshot 2025-11-28 200202
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दौरान इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के चीफ एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित ने कहा कि हाल ही में हुआ ऑपरेशन सिंदूर भारत की आने वाली थिएटर कमांड व्यवस्था की एक झलक भर था। उन्होंने बताया कि भारतीय सैन्य ढांचा अब ज्वाइंटनेस से इंटीग्रेशन और फिर थिएटराइजेशन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में सेना, वायुसेना, नौसेना और साइबर डोमेन एक ही संयुक्त योजना के तहत थिएटर कमांडर की अगुवाई में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध अब सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं है, बल्कि साइबर, स्पेस, सूचना युद्ध, समुद्र, आकाश और जमीन—सभी मोर्चों पर एक साथ लड़ा जाता है। ऐसे में थिएटर कमांड जरूरी हो जाती है। फोर्स डेवलपमेंट की जिम्मेदारी सेवा मुख्यालयों के पास रहेगी, जबकि युद्ध के दौरान फोर्स एप्लिकेशन की कमान थिएटर कमांडर संभालेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

एयर मार्शल दीक्षित ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख एक टीम की तरह काम कर रहे थे और यही भविष्य की कार्यप्रणाली होगी। आगे एक थिएटर ऑपरेशंस रूम बनाया जाएगा, जहां सभी सूचनाएं एक साथ आएंगी और थिएटर कमांडर तुरंत निर्णय ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य के युद्ध ताकत बराबर होने से नहीं, बल्कि असमानता पैदा करके जीते जाएंगे, जैसा 1971 के तांगैल पैराड्रॉप ने पाकिस्तान सेना को चौंकाकर दिखाया था। आधुनिक दौर में बढ़त इंटीग्रेशन, साइबर क्षमता, तकनीक और तेज फैसलों से ही मिलेगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights