मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ट्रक ड्राइवर की हत्या: पिटाई के बाद फैक्ट्री में मिली लाश, ट्रक मालिक और उसके रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप

November 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । ऊधमसिंहनगर (उत्तराखंड) के थाना पुलभट्टा सतुइया निवासी 22 वर्षीय मुकेश, जो ट्रक चालक के रूप में काम करता था, ट्रक मालिक उसके रिश्तेदारों ने मुकेश की हत्या कर दी , परिजनों ने ट्रक मालिक उनके रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुकेश ट्रक मालिक अनित पाल सिंह के ट्रक को लेकर बहेड़ी थाना क्षेत्र के नौगवां गन्ना सेंटर से गन्ना भरकर आ रहा था। रास्ते में ट्रक की टक्कर ट्रक मालिक के ममेरे भाई पंकज की कार से हो गई। आरोप है कि इसी बात पर पंकज ने मुकेश की पिटाई की और जबरन उसे अपनी कार में डालकर बहेड़ी स्थित अपनी गत्ता फैक्ट्री ले गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

परिजनों का आरोप है फैक्ट्री में पंकज , ट्रक मालिक अनित पाल सिंह , भतीजा आशु , मैनेजर सत्यपाल ने मुकेश को बेरहमी से गत्ता फैक्ट्री में पीटा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसी दौरान मुकेश का भाई इसी रास्ते से गुजर रहा था। उसने देखा कि मुकेश का ट्रक सड़क किनारे खड़ा है। पूछताछ करने पर उसे जानकारी मिली कि पंकज ने यहां पर पिटाई की और मुकेश को कार में बैठाकर फैक्ट्री ले गया है। जानकारी मिलते ही वह तुरंत फैक्ट्री पहुंचा, जहां उसने अपने भाई को मृत अवस्था में पड़ा देखा। घटना के बाद फैक्ट्री में मौजूद सभी लोग मौके से फरार बताए गए।

मृतक मुकेश के भाई सुनील ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने इस घटना के लिए पंकज, ट्रक मालिक अनित पाल सिंह, उनके भतीजे आशू और फैक्ट्री मैनेजर सत्यपाल को जिम्मेदार ठहराते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतक मुकेश दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights