बरेली । सुन्नी मरकज दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने सऊदी अरब के मदीनह अल-मुनव्वरा में हाल ही में हुई बस दुर्घटना में 42 भारतीयों के इंतकाल पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जिसमें कई भारतीय ज़ायरीन ने पवित्र भूमि में अपनी जान गंवाई। यह अत्यंत हृदयविदारक घटना पूरे भारत में अनेक परिवारों के लिए गहरे दुख और आर्थिक कठिनाइयों का कारण बनी है। इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए, हम विनम्र निवेदन करते हैं कि विदेश मंत्रालय तत्काल सहायता प्रदान करे। हम मंत्रालय से सभी भारतीय ज़ायरीन की पहचान की तुरंत पुष्टि तथा संबंधित परिवारों को सही और सत्यापित जानकारी उपलब्ध कराना। जेद्दा/मदीना स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से शीघ्र समन्वय कर घायलों के उपचार और अन्य औपचारिकताओं को सम्मानपूर्वक और तेजी से पूरा करवाना। मृतकों के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में सहयोग देना तथा प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज़ी कार्यवाही में मार्गदर्शन प्रदान करना। सऊदी अधिकारियों से समुचित जाँच और सभी सरकारी प्रक्रियाओं को समय पर पूर्ण करवाने हेतु संपर्क स्थापित करना। मृतक ज़ायरीन के परिवारों को उनके अपूरणीय नुकसान और कठिनाई को देखते हुए पर्याप्त आर्थिक मुआवज़ा और राहत प्रदान करना।