बदांयू । पीआरवी पुलिस के सिपाही गंगाराम व रामप्रताप ने तीन शिकारियों को पकड़ा है, जिनके पास से 16 मृत पक्षी बरामद किए गए हैं। इनमें दो नीलकंठ, 10 कोयल और 4 बगुले शामिल हैं। पकड़े गए शिकारियों की पहचान विकास गाजियाबाद ,विक्रम गोतमवुद्ध नगर,और अम्मू हापुड के रूप में हुई है, जबकि एक महिला शिकारी छमिया निवासी मोदी नगर फरार हो गई है। पकड़े गए शिकारियों के पास से मछली पकड़ने के कांटे और चूहे मारने की दो खटका मशीनें भी मिली हैं। वन दरोगा अशोक कुमार ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पशु प्रेमियों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद यूपी 112 की पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर शिकारियों को दबोच लिया।