मतदेय स्थल के सम्भाजन के सम्बध में बैठक सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-11-18 at 5.27.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में मंगलवार को मतदेय स्थल के सम्भाजन के सम्बध में राजनीतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गई, आयोग के निर्देशों का अनुपालन करने के लिए कहा। मतदेय स्थलों के सम्भाजन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई समय सारणी के अनुसार कि 29 अक्टूबर से 04 नवम्बर 2025 तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निधारण एवं नए मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु भवनों का चिन्हांकन तथा 06 व 07 नवम्बर को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार करने की कार्यवाही पर कार्य किया गया। 10 नवम्बर को आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन हुआ, 10 नवम्बर को ही मतदेय स्थलों की आलेख सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया। 18 नवम्बर को वर्तमान संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठकों के आयोजन के पश्चात् शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि 19 से 21 नवम्बर तक संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ भेजने हेतु उपलब्ध कराया जाएगा। 24 नवम्बर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा सम्भाजन संबंधी प्रस्ताव आयोग के अनमोदनार्थ प्रेषित किए जाएंगे। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights