कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संरक्षण से ही होगा समाज का उद्धार: डॉक्टर नीलम गुप्ता

WhatsApp Image 2025-11-18 at 5.25.27 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विद्या भारती द्वारा आयोजित कुँवर ब्रजमोहन लाल सरस्वती शिशु/ विद्या मन्दिर नेकपुर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन मुख्य अतिथि प्रोफेसर अजिता सिंह तिवारी बरेली कॉलेज बरेली, मुख्य वक्ता प्रोफेसर नीलम गुप्ता बरेली कॉलेज बरेली कार्यक्रम अध्यक्षा श्रीमती चित्रा मिश्रा पार्षद, एवं श्रीमती अर्चना सक्सेना समाजसेविका ने कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया विद्यालय के प्रबन्धक डॉ० राजीव सक्सेना जी एवं प्रधानाचार्य श्री ओमकार गंगवार जी ने सभी अभिभाविकाओं एवं अतिथियों का स्वागत किया। प्रो० नीलम गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा परिवार वह नींव है जो हमें कुटुंब जोड़ने के लिए बहुत आवश्यक है,एक सशक्त परिवार संस्कृति का बोध करके ही संपूर्ण समाज की दिशा परिवर्तित कर सकता है। पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जितने भी त्यौहार हैं वह हमें संदेश देते हैं कि हम जन्म से लेकर मृत्यु तक प्रकृति और पर्यावरण की गोद में ही पलते हुए ही आगे बढ़ते हैं, इसलिए हमें प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण करने की बहुत बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर अजिता सिंह तिवारी ने देश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर बोलते हुए कहा महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होने से ही परिवार समाज और देश सशक्त होता है, आत्मरक्षा और मानसिक सशक्तिकरण पर जोर देने से हम कई क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं, इसी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्यमिता में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी होना ही कुशलता की पर पूर्णता होगी। एक कुशल ग्रहणी जब अपने परिवार को स्वास्थ्य, शिक्षा, भवन, भोजन, भ्रमण, और भाषा पर ध्यान केंद्रित करती है और निश्चित रूप से ही समाज और देश का विकास संभव हो पाता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती चित्र मिश्रा ने कहा कि हमारा एक महत्वपूर्ण कार्य है हमारा नागरिक कर्तव्य हमें अपने भारतीय संविधान के प्रति सम्मान रखना चाहिए,हम अपने सभी राष्ट्रीय प्रतीक का सम्मान करें। कार्यक्रम में सुधा जी द्वारा एक रोमांचक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई जिसको सभी आयी हुए मातृशक्ति ने बहुत ही सराहा गया ।आयी हुयी मातृशक्ति ने अपने अनुभव कथन भी कार्यक्रम में रखें, कार्यक्रम की संचालन कर्ता श्रीमती नीतू यादव ने सप्त शक्ति को जागृत करने के लिए एक संकल्प भी सभी से कराया जिसमें सात शक्तियां कीर्ति, लक्ष्मी, वाणी, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा को जागृत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न शक्ति रूपों ने शानदार प्रस्तुति की कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में विद्यालय की आचार्या अंशू,दिव्या,त्रिशा,आयुषी,मौसमी,सपना,कीर्ति,धीरज रानी,सुमन,प्रियंका,रूपाली का योगदान रहा। अंत में श्रीमती सुधा सक्सेना ने सभी आई हुई मातृशक्ति एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में दिनेश त्रिपाठी, सुधीर कुमार, संजीव अवस्थी, रामानंद शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights