उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो रही है विद्या भारती : यतींद्र कुमार

WhatsApp Image 2025-11-16 at 7.25.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती के केंद्रीय अधिकारी व अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री यतींद्र कुमार शर्मा दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। प्रथम दिवस के बंदना सत्र में उन्होंने छात्राओं को विद्या भारती के लक्ष्य, संस्कृति एवं स्मृति क्षमता बढ़ाने संबंधी विचारों से मार्गदर्शन दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रवास के पहले दिन शिशु वाटिका अवलोकन, पंचपदी शिक्षण पद्धति, अभिभावक बैठक, स्वावलंबी पूर्व छात्र-छात्राओं से वार्ता, संस्कार केन्द्र अवलोकन तथा प्रबंध समिति बैठक सहित विभिन्न चरणों में कार्यक्रम सम्पन्न हुए।अभिभावक बैठक में संबोधित करते हुए यतींद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विद्या भारती वर्तमान में 35 लाख छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रही है, जिसमें एक लाख से अधिक आचार्य-आचार्याएं कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि संस्था विश्व के 75 देशों तक अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है। उन्होंने बताया कि सिविल सेवा समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिवर्ष विद्या भारती के छात्र चयनित होकर संस्था का गौरव बढ़ा रहे हैं। पूर्व छात्रों से संवाद में उन्होंने सभी को विद्या भारती पोर्टल पर जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि देशभर में 10 लाख से अधिक पूर्व छात्र पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके हैं। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि निकट भविष्य में विद्या भारती उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने नए प्रकल्पों पर कार्य करने जा रही है। द्वितीय दिवस में ब्रज प्रांत के प्रमुख जिला केंद्रों के प्रबंध समिति सदस्यों, प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों एवं प्रांत कार्यकारिणी के साथ संगठन के विकास पर व्यापक चर्चा हुई। प्रवास के दौरान ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री हरिशंकर, प्रदेश निरीक्षक नगरीय शिक्षा यशवीर सिंह राघव, सह-प्रदेश निरीक्षक (शिशु शिक्षा) हरवीर सिंह, भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री डॉ. अनिल गर्ग, प्रदेश प्रभारी (शिशु वाटिका) राम किशोर श्रीवास्तव, जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य सुनील सिंह (सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग), विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा डॉ. रश्मि शर्मा, व्यवस्थापिका सरोज अग्रवाल, सह-व्यवस्थापिका मोना शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. सुषमा दीक्षित, सदस्या डॉ. माया खुल्वे तथा प्रधानाचार्या अर्चना सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights