मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जनसेवा सहायक पार्टी भारत ने अपराध, चिकित्सा व्यवस्था और महंगाई पर उठाया सवाल

November 16, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनसेवा सहायक पार्टी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर ओपी सिंह लोधी द्वारा सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की गई। डॉ ओपी सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में 108 एम्बुलेंस सेवा सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं है, जिससे मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। और अगर हमारी पार्टी की सत्ता आती है तो हम जल्द हि चिकित्सा और शिक्षा क्षेत्र को फ्री सुविधाये मुहैया कराएंगे और शराब को बंद करेंगे हमारी युवा पीड़ी जो नशे कि ओर अग्रसर है उन्हे बचाने का कार्य करेंगे ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिश्रीलाल राजपूत ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था चरम पर है और दवाओं की भारी कमी बनी हुई है। उनका कहना है कि मरीजों से जबरन पैसा वसूला जा रहा है तथा चिकित्सक गंभीर मरीजों को नजर अंदाज कर रहे हैं। पदाधिकारीयों का कहना है गरीबों और जरूरतमंदों को सरकारी लाभ देने में अनियमितताएं हो रही हैं और अधिकारियों द्वारा खुलेआम शोषण किया जा रहा है। जनसेवा सहायक पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे शिक्षित युवा हताश हैं और कई किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं से बेखबर है और पार्टी के प्रतिनिधियों की आवाज को अनसुना किया जा रहा है।
चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर जनसेवा सहायक पार्टी भारत आंदोलन करेगी। बैठक में सुबोध मिश्रा , महिपाल सिंह , वीरेंद्र मिश्रा , पूरनलाल, वीरपाल, रशीद अली , मनसुख राजपूत , नन्हे, मुस्तकीम , मोहर सिंह वर्मा , डॉ राम सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights