बदायूँ। बाल दिवस के रूप में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस जे एस( पी.जी.) कॉलेज के सेमिनार हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गयाl कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक श्री नरेंद्र कुमार यादव ,डायरेक्टर श्री विकास यादव व प्राचार्य श्री राहुल कुमार के द्वारा मां शारदे के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ की गईl छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व भाषण प्रस्तुत किए l महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को बाल दिवस व पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन चरित्र के बारे में भली भांति समझाया और कहा कि बालक ही राष्ट्र के कर्णधार होते हैं जो आगे चलकर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देकर राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर ले जा सकते हैंl स्पोर्ट मीट 2025 का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्रों ने बैडमिंटन, कैरम , चेस में प्रतिभाग किया l विजेता छात्र छात्रों को कॉलेज डायरेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री छविराम सिंह ,ललित यादव, डॉ उत्पल मिश्रा, रितु दीक्षित ,सोनी भारद्वाज ,आकाश शाक्य ,फिरदौस ,सुनील कुमार भास्कर, सुधीर यादव, प्रेमपाल , सनी शाक्य,बेबी तरन्नुम ,पूजा रानी ,हिमांशु पाल आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे l