कैपिटल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया, बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए

WhatsApp Image 2025-11-14 at 2.00.04 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज कैपिटल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश करके चाचा नेहरू को याद किया। इस अवसर पर प्रयानाचार्य श्रीमती मीनू सिंह ने बच्चों ने संबोधित करते हुए कहा कि आज, 14 नवंबर को, हम सब एक ऐसे महान व्यक्ति का जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्हें आप सब प्यार से चाचा नेहरू के नाम से जानते थे, हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू। वह बच्चों को देश की नींव और सबसे कीमती खजाना मानते थे। वह कहते थे कि बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य हैं, और अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
  • बच्चों, आप हमारी दुनिया में खुशी और जादू लेकर आते हैं। आपकी हँसी, आपकी जिज्ञासा (curiosity), और आपके छोटे-छोटे सवाल ही हमें सिखाते हैं कि जीवन को कैसे खुलकर जीना चाहिए। यह दिन केवल मनोरंजन का नहीं है, बल्कि यह याद दिलाने का है कि आप कितने अनोखे और शक्तिशाली हैं।”
  • हर साल 14 नवंबर को पूरे भारत में बाल दिवस (Children’s Day) बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहते थे, क्योंकि वे बच्चों से अपार स्रेह करते थे और मानते थे कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। इस दिन विशेष कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और खेल-कूद आयोजित किए जाते हैं। बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और समाज को यह संदेश देना है कि हर बच्चे को समान शिक्षा, सुरक्षा और अवसर मिलना चाहिए। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बच्चों की खुशियाँ और मुस्कान ही किसी भी देश की असली संपत्ति हैं। इस अवसर पर ममता सक्सेना, अमित जौहरी, रश्मि जुनेजा, पूनम यादव, रूपा सक्सेना, प्रियंका भटनागर, दिव्या सिंह, मानसी शर्मा, कुमकुम, दीक्षा यादव, दीक्षा कश्यप, वन्दना आदि का योगदान सराहनीय रहा।
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights